ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित*

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तीन पंचायत सचिव निलंबित

 

 

 

– डिप्टी कमिश्नर की सिफारिश पर हुई कार्रवाई

 

 

 

जालंधर, 10 जुलाई: जालंधर ज़िले के तीन पंचायत सचिवों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। यह निलंबन डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर किया गया है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार, पंचायत सचिव प्रशोतम लाल और दिलबाग सहोता (पंचायत समिति जालंधर पश्चिम) तथा पंचायत सचिव परविंदर सिंह, पंचायत समिति फिल्लौर को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर रहेगा।

 

 

स्वच्छ एवं जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डा.अग्रवाल ने कहा कि ज़िले के लोगों को अच्छा और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वालों के प्रति कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और भविष्य में ऐसा कोई मामला प्रकाश में आया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

 

…….

 

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More