जिला प्रशासन द्वारा 26 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस

जिला प्रशासन द्वारा 26 जून को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस

 

 

 

जालंधर, 25 जून: जिला प्रशासन द्वारा 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया जा रहा है और इस अवसर पर जिले भर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

आज जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने कहा कि इस अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों में नशे के खिलाफ शपथ ली जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।उन्होंने कहा कि एन.सी.सी., एन.एस.एस., एन.जी.ओ. और स्पोर्ट्स स्वयंसेवकों की मदद से विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम लोगों में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित जागरूकता गतिविधियों/प्रोग्रामों में युवाओं की भागीदारी पर विशेष जोर दिया ताकि समाज में नशे के खिलाफ एक मजबूत संदेश भेजा जा सके। इस अवसर पर ए.डी.सी.पी. आकर्षि जैन भी मौजूद थी।

 

 

उन्होंने सी.डी.पी.ओ. को गांव स्तर पर युवाओं को शामिल करने और नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने पंचायतों और नगर कौंसिलों में ई.ओ. के सहयोग से गांवों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने को भी कहा। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी मनजिंदर सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी सुरजीत लाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More