सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः चंदन ग्रेवाल

सफाई कर्मचारी आयोग सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धः चंदन ग्रेवाल

 

– पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों की सुनी मुश्किलें

 

होशियारपुर, 25 जून, पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज की रीढ़ हैं और प्रशासन का दायित्व है कि उन्हें सम्मानजनक जीवन और कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स, होशियारपुर में नगर निगम अधिकारियों और सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर डा. अमनदीप कौर सहित अन्य नगर निगम व नगर कौंसिलों के अधिकारी एवं यूनियन पदाधिकारी भी उपस्थित थे। चेयरमैन श्री ग्रेवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज की बैठक का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की मुश्किलों को सीधे तौर पर सुनना, उनका समाधान करना और उनके कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करना है।

 

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री ग्रेवाल ने बताया कि कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है। वहीं, कुछ मांगें ऐसी हैं जो राज्य स्तर की हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री पंजाब के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ताकि उन्हें भी शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन, सुरक्षा उपकरण और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई कर्मचारी खुद को उपेक्षित न महसूस करे।

 

चंदन ग्रेवाल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि ठोस कार्यवाही द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारी कल्याण के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आयोग इस दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। बैठक के अंत में उन्होंने उपस्थित सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More