जालंधर में एक सप्ताह में शुरू होगी ‘ईजी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’: मोहिंदर भगत

जालंधर में एक सप्ताह में शुरू होगी ‘ईजी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’: मोहिंदर भगत

 

 

 

कैबिनेट मंत्री ने इस परियोजना को पारदर्शिता और लोगों की सुविधा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया

 

 

 

प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सब-रजिस्ट्रार दफ्तर का दौरा किया

 

 

 

जालंधर, 25 जून: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने घोषणा की कि जालंधर में एक सप्ताह के भीतर ‘ईजी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’का काम शुरू हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने आज सब डिवीजनल मैजिस्ट्रेट रणदीप सिंह हीर के साथ उप रजिस्ट्रार दफ्तर परियोजना के चल रहे काम की समीक्षा की और राजस्व विभाग के अधिकारियों को लंबित काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

कैबिनेट मंत्री ने इसे एक क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह नई प्रणाली लोगों को कई दफ्तरो के चक्कर लगाने से बचाएगी साथ ही एजेंटों और बिचौलियों से छुटकारा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिक सेवाएं प्रदान करने में यह सुधार संपत्ति रजिस्ट्रेशन को आसान, तेज और पारदर्शी बनाएगा। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के पंजीकरण तक की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल होगी, जिससे अनावश्यक देरी खत्म होगी और अधिक पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य भर के सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में एयर कंडीशनिंग, वेटिंग हॉल, टोकन डिस्प्ले एलईडी आदि लगाए जाएंगे।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अधिकृत डीड राइटर नाममात्र फीस पर उपलब्ध रहेंगे और बिना किसी परेशानी के पेशेवर तरीके से सहायता प्रदान करेंगे। श्री भगत ने कहा कि पंजाब सरकार नवीनतम तकनीकों के माध्यम से प्रभावी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ‘ईजी प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन’ परियोजना राजस्व विभाग की सेवाएं प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More