जवाहर नवोदय विद्यालय, फाजिल्का के छात्रावास एवं कर्मचारी आवास का लोकार्पण
फाजिल्का 30 जुलाई
माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय किकरवाला रूपा, फIज़िल्का के छात्रवास एवं कर्मचारी आवास का लोकार्पण किया गया | इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती वीरपाल कौर एस.डी.एम फIज़िल्का, किकरवाला गाँव के सरपंच श्री मुकेश कुमार, पूर्व सरपंच श्री सूर्य प्रकाश, श्री प्रमोद सिहाग, जिले के अन्य गणमान्य प्रशासनिक अधिकारी, अन्य अतिथि तथा छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे| इस उद्घाटन को 29 जुलाई के दिन रखने का उद्देश्य था कि आज नई शिक्षा नीति के 5 वर्ष पूर्ण हो रहे है तथा नई शिक्षा नीति के नीति निर्धारक श्री के. कस्तूरीरंजन को स्मरण करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई | यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में शिक्षा समागम कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में प्रसारित किया गया| इस अवसर पर माननीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान ने नई शिक्षा नीति की बहुत सारी उपलब्धियों की चर्चा की तथा इस बात पर प्रकाश डाला कि शिक्षा को कैसे आसान बनाया जाये व विद्यार्थियों में कौशल विकास को केसे समायोजित किया जाये | इस कार्यक्रम में नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, तकनीकी शिक्षा संस्थानों एवं अन्य विश्व विद्यालाओं के बारे में विशिष्ट जानकारी दी गयी | इसके साथ ही विदेशी विश्व विद्यालाओं के साथ शिक्षा के आदान-प्रदान करने के बारे में भी विस्तृत चर्चा की|