चेतना शैक्षिक टूर : छात्रों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की

चेतना शैक्षिक टूर : छात्रों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की

 

 

 

जालंधर, 10 नवंबर : जिला प्रशासन के अनूठे प्रयास ‘चेतना शैक्षिक टूर’ के तहत स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड, जालंधर के लगभग 35 छात्रों ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का दौरा किया और रेड क्रॉस की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल की।

 

 

 

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल ने छात्रों को रेड क्रॉस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मानवता की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने के संबंध में जागरूक किया। रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से छात्रों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई। डा. सुरजीत लाल ने छात्रों के साथ आए शिक्षकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लेखाकार रेड क्रॉस सोसाइटी नेक राम और एडवोकेट राकेश कुमार भी मौजूद थे।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More