स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर निलंबित

स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर निलंबित

 

सड़क निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद की गई कार्रवाई

 

चंडीगढ़, 10 नवंबरः

 

स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के निर्देशों पर नगर परिषद भवानीगढ़ में तैनात जूनियर इंजीनियर हरगोबिंद सिंह की सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

 

स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक कुलवंत सिंह द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि एक सड़क परियोजना के निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने के बाद जूनियर इंजीनियर हरगोबिंद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

 

आदेश में आगे बताया गया है कि ये अनियमितताएं लाभ सिंह से जोगिंदर नगर और संगतसर तक सड़क के निरीक्षण के दौरान सामने आईं। आदेश के अनुसार, निलंबन की अवधि के दौरान जूनियर इंजीनियर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल), संगरूर के कार्यालय से जुड़े रहेंगे और इस संबंध में चार्जशीट बाद में जारी की जाएगी।

 

डॉ. रवजोत सिंह ने दोहराया कि राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार और ड्यूटी में लापरवाही के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक कार्यों की गुणवत्ता के मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वाले किसी भी अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

संगरूर के तूर बंजारा से भाजपा नेताओं को भगाया, आप के बलतेज पन्नू ने कहा- धर्म और जाति के आधार पर वोट की राजनीति दूसरी जगहों पर हो सकती है, पंजाब में नहीं

तूर बंजारा में दलित परिवार के दुख पर भाजपा की राजनीति को गांववासियों ने नकारा, भाजपा नेताओं को भगाया: मनीष सिसोदिया

भाजपा नेताओं का गांव तूर बंजारा में एक गरीब आदमी गुलजार सिंह की मौत पर ड्रामा उनकी गिद्ध जैसी मानसिकता दिखाता है: कुलदीप सिंह धालीवाल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More