महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रोपरेटरी इंस्टीट्यूट में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रोपरेटरी इंस्टीट्यूट में मुफ्त प्रशिक्षण के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

वेब पोर्टल https://recruitment.portal.in पर 15 दिसंबर तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

जालंधर, 10 नवंबर: डिप्टी डायरेक्टर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि नैशनल डिफेंस अकादमी में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवारों (लड़कों) के लिए महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रोपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) द्वारा मुफ्त प्रारंभिक लिखित एवं शारीरिक प्रशिक्षण के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार ए.एफ.पी.आई. में दाखिले के लिए वेब पोर्टल https://recruitment.portal.in पर 15 दिसंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि ए.एफ.पी.आई. में दाखिले के लिए विद्यार्थी को मैट्रिक स्तर की भाषा अंग्रेजी, गणित एवं सामाजिक अध्ययन (सी.बी.एस.ई.) का लिखित प्रवेश परीक्षा पास करना होगा।

इसके अलावा विद्यार्थी पंजाब का निवासी होना चाहिए और उसकी जन्म तिथि 2 जनवरी 2009 से पहले की न हो। उम्मीदवार वर्तमान में दसवीं कक्षा में पढ़ रहा हो। ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते है, लेकिन उन्हें ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला दिया जाएगा और उनके लिए निर्धारित आयु के मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि ए.एफ.पी.आई. में प्रवेश परीक्षा पास करने वाले लड़कों को मोहाली के बेहतरीन स्कूलों में से किसी एक में 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लिए उच्च सब्सिडी वाली शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा तथा विद्यार्थियों के लिए ए.एफ.पी.आई. में खेलों सहित अन्य गतिविधियों के अलावा मुफ्त हॉस्टल एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी वेबसाइट www.mrsafpi.punjab.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा संस्था की ईमेल आई.डी. afpi.mohali@yahoo.commrsafpidirector@gmail.com अथवा संपर्क नं. 0172-2219707/9041006305 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More