YouTube ने बैन हुए क्रिएटर्स को दिया दूसरा मौका, नए नियमों के तहत फिर से बना सकेंगे चैनल

YouTube ने बैन हुए क्रिएटर्स को दिया दूसरा मौका, नए नियमों के तहत फिर से बना सकेंगे चैनल

YouTube ने बैन हुए क्रिएटर्स को दिया दूसरा मौका! कोरोना और 2020 के चुनाव के दौरान बैन हुए यूट्यूबर्स अब एक साल बाद नया चैनल बना सकेंगे। जानें नए नियम और किन क्रिएटर्स को राहत नहीं मिलेगी।

YouTube ने बैन किए गए यूट्यूबर्स के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। गूगल के स्वामित्व वाले इस वीडियो प्लेटफॉर्म ने हाल ही में अपने कंटेंट पॉलिसी में बदलाव करते हुए ऐसे क्रिएटर्स को दोबारा मौका देने का फैसला किया है, जिनके चैनल कोविड-19 महामारी और 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान गलत जानकारी फैलाने के कारण टर्मिनेट कर दिए गए थे।

अब मिलेगा दूसरा मौका नया चैनल बनाने का

YouTube अब एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसके तहत जिन यूट्यूबर्स को पहले बैन किया जा चुका है, वे एक साल पूरा होने के बाद नया चैनल बनाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। यह फीचर उन क्रिएटर्स के लिए खासतौर पर है, जिन्हें पहले आजीवन प्रतिबंध (lifetime ban) का सामना करना पड़ा था।

YouTube ने ब्लॉग पोस्ट में दी जानकारी

अपने ऑफिशियल ब्लॉग में YouTube ने कहा है कि कई ऐसे क्रिएटर्स हैं जो “दूसरे मौके के लायक” हैं। कंपनी ने माना कि बीते सालों में कुछ नियमों को काफी सख्त किया गया था, खासकर कोरोना और चुनाव के दौरान फर्जी खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए। अब ऐसे क्रिएटर्स को फिर से शुरुआत करने का अवसर दिया जाएगा।

also read: Nissan Tekton SUV भारत में जल्द होगी लॉन्च – Creta और…

किन्हें नहीं मिलेगा फायदा?

हालांकि, ये नए नियम सभी क्रिएटर्स पर लागू नहीं होंगे। YouTube ने साफ किया है कि यह मौका उन यूट्यूबर्स को नहीं मिलेगा:

  • जिनका चैनल कॉपीराइट उल्लंघन या

  • Creators Responsibility Policy के उल्लंघन के कारण बैन हुआ था।

  • इसके अलावा, जिन्होंने खुद अपना चैनल डिलीट कर दिया था, उन्हें भी यह सुविधा नहीं मिलेगी।

डिजिटल पॉलिसी में आ रहा है बदलाव

गूगल और अन्य टेक कंपनियां अब प्लेटफॉर्म गाइडलाइंस में नरमी ला रही हैं। यह कदम उसी ट्रेंड का हिस्सा है, जहां कंपनियां अपनी पुरानी कड़ी नीतियों को फिर से संतुलित कर रही हैं। खासतौर पर तब जब महामारी और चुनाव जैसी घटनाओं के समय, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने फर्जी सूचनाओं के प्रसार को रोकने के लिए अपने नियम बेहद सख्त कर दिए थे।

Related posts

Instagram का नया फीचर, अब Tagged Posts को मेन प्रोफाइल ग्रिड पर दिखा सकेंगे यूजर्स

Windows के लिए Google Gemini ऐप लॉन्च, Alt + Space से तुरंत खुलेगा AI असिस्टेंट

Nubia NaviX Ultra 16 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,100mAh बैटरी और 7.62mm स्लिम डिजाइन से मचाएगा धूम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More