Nissan Tekton SUV भारत में जल्द होगी लॉन्च – Creta और Grand Vitara को मिलेगी कड़ी टक्कर

Nissan Tekton SUV भारत में जल्द होगी लॉन्च - Creta और Grand Vitara को मिलेगी कड़ी टक्कर

Nissan Tekton SUV जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। जानें इस फाइव-सीटर प्रीमियम SUV के डिजाइन, फीचर्स, इंजन ऑप्शन, लॉन्च डेट और Hyundai Creta व Grand Vitara से होने वाले मुकाबले की पूरी जानकारी।

Nissan India भारतीय बाजार में एक बार फिर बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई प्रीमियम फाइव-सीटर SUV – Nissan Tekton का खुलासा कर दिया है, जो Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Grand Vitara जैसी लोकप्रिय मिड-साइज SUVs को कड़ी टक्कर देगी। इस SUV को 2026 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

बोल्ड डिजाइन और दमदार एक्सटीरियर

Nissan Tekton का डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध Nissan Patrol SUV से इंस्पायर्ड है। इसमें दमदार और मस्कुलर फ्रंट प्रोफाइल, चौड़ी ग्रिल, C-शेप्ड LED हेडलाइट्स और कनेक्टेड DRLs दिए गए हैं। रियर में कनेक्टेड टेललाइट्स और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

हालांकि कंपनी ने अभी इंजन ऑप्शंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Tekton में दो पेट्रोल इंजन विकल्प मिल सकते हैं:

  • 1.5L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन

  • 1.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ)

Nissan पहले भी इन इंजनों का इस्तेमाल अपने सब-कॉम्पैक्ट मॉडल्स में कर चुकी है। Tekton को परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों में दमदार बनाने की कोशिश होगी।

also read: भारत का पहला हाइब्रिड फोन लॉन्च: HMD Touch 4G, फीचर फोन…

फीचर्स की होगी भरमार

Nissan Tekton SUV को आधुनिक टेक्नोलॉजी और हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा:

  • बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

  • वायरलेस चार्जिंग

  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल

  • एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS)

  • प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन और शानदार फिट-फिनिश

लॉन्च टाइमलाइन और मुकाबला

Nissan ने पुष्टि की है कि Tekton को Q2 2026 (अप्रैल-जून) में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी टक्कर सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder जैसी SUVs से होगी। इसके अलावा नई जनरेशन Renault Duster भी इसका बड़ा कॉम्पिटिटर होगी, क्योंकि दोनों मॉडल्स एक ही प्लेटफॉर्म (CMF-B) पर बेस्ड हैं।

कीमत और लोकल प्रोडक्शन

Nissan Tekton का प्रोडक्शन चेन्नई स्थित प्लांट में किया जाएगा, जिससे इसकी कीमत प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। शुरुआती कीमत ₹11 लाख से ₹16 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है।

Related posts

MAMI Select: Filmed on iPhone – स्मार्टफोन बना फिल्ममेकिंग का नया पावरहाउस; श्रीराम राघवन और दिबाकर बनर्जी के मार्गदर्शन में बनी 4 शानदार फिल्में

एसी से पानी टपकने की समस्या से हैं परेशान? जानें 5 प्रमुख कारण और उन्हें ठीक करने के आसान तरीके

जियो का धमाका: ₹749 वाले पोस्टपेड प्लान में Netflix और Prime Video फ्री; जानें डेटा और फैमिली शेयरिंग के फायदे

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More