राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 के 42वें मैच में आरसीबी से 11 रन से हार गए, लेकिन टीम के युवा ओपनर बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal ने इसके बावजूद इतिहास रच दिया। आरसीबी के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने सिक्स जड़ कर रिकॉर्ड बनाया।
राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal लगातार अपने शानदार खेल से छाए हुए हैं, हालांकि टीम आईपीएल 2025 में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान के लिए Yashasvi Jaiswal ने पारी की पहली गेंद पर ऐसा कारनामा किया जो इस लीग में 18 साल से खेल रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा भी नहीं कर पाए थे।
वास्तव में, आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयलस के लिए रन चेज करने उतरे यशस्वी ने पहले ओवर का सामना किया। Yashasvi Jaiswal ने अपना खाता पहली गेंद पर सिक्स लगाकर खोला। यशस्वी ने तीसरी बार आईपीएल में सिक्स के साथ अपना खाता खोला था। इसके साथ ही उनके नाम पर एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। यशस्वी ने इस लीग में सिक्स के साथ तीन बार पारी की शुरुआत करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
Yashasvi Jaiswal अपनी फिफ्टी से चूक गए
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में यशस्वी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की। Yashasvi Jaiswal ने वैभव के साथ अपनी टीम के लिए शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी की, लेकिन 49 रन पर यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी ने अपनी इस पारी में 19 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 3 छक्के भी लगाए।
इसके बावजूद राजस्थान रॉयल्स इस मैच में 11 रन से हार गए। मैच में आरसीबी की टीम ने 20 ओवर के खेल में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। जवाब में राजस्थान टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 194 रन बनाए। राजस्थान की नौ मैचों में से सातवीं हार थी।
For more news: Sports