WhatsApp में नया सिक्योरिटी फीचर, हैकर्स के लिए मुश्किल होगी सुरक्षा तोड़ना

WhatsApp में नया सिक्योरिटी फीचर, हैकर्स के लिए मुश्किल होगी सुरक्षा तोड़ना

WhatsApp ने लॉन्च किया नया एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’, जिससे अनजान नंबरों से आने वाली फाइल्स, लिंक प्रीव्यू और कॉल्स ब्लॉक होंगी। साइबर हमलों से पाएं बेहतर सुरक्षा।

WhatsApp ने अपने यूजर्स की सुरक्षा और बढ़ाने के लिए एक नया एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर का नाम ‘स्ट्रिक्ट अकाउंट सेटिंग’ रखा गया है। इसे एक्टिव करते ही यूजर के अकाउंट पर कई सुरक्षा उपाय एक साथ लागू हो जाते हैं, जिससे साइबर हमलों और अनजान नंबरों से होने वाले खतरे कम हो जाते हैं।

नया फीचर कैसे काम करता है

इस फीचर को इनेबल करते ही WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली फाइल्स और अटैचमेंट्स ब्लॉक हो जाते हैं। इसके अलावा यूजर को URL के साथ आने वाले लिंक का प्रीव्यू डिसेबल हो जाता है और अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स साइलेंस हो जाती हैं। WhatsApp का कहना है कि ये तीनों उपाय एडवांस्ड साइबर अटैक और सर्विलांस से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

also read: BSNL का नया धमाका! सिर्फ ₹7 रोजाना में मिलेगा 2.6GB डेटा…

फीचर को इनेबल करने का तरीका

यूजर सेटिंग्स में जाकर प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद एडवांस्ड सेक्शन में जाएं, जहां नया फीचर दिखाई देगा। फिलहाल यह फीचर धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है और आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। खासतौर पर यह फीचर जर्नलिस्ट, एक्टिविस्ट और पब्लिक फिगर को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिन पर साइबर अटैक का खतरा अधिक होता है।

गूगल और ऐप्पल का अनुभव

इससे पहले 2022 में ऐप्पल ने लॉकडाउन मोड पेश किया था, जिसमें मैसेज अटैचमेंट और लिंक प्रीव्यू को ब्लॉक करने के साथ वेब ब्राउजिंग पर रेस्ट्रिक्शन लगती थी। इसी तरह, गूगल ने भी पिछले साल एडवांस्ड प्रोटेक्शन मोड लॉन्च किया था, जो लॉकडाउन मोड की तरह यूजर्स को साइबर हमलों से बचाता है।

WhatsApp का नया फीचर यूजर्स को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने की दिशा में एक बड़ा कदम है और अब हैकर्स के लिए किसी का अकाउंट टारगेट करना मुश्किल होगा।

Related posts

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition कल होगा लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ जानें सबकुछ

मोटोरोला G67 Power 5G पर बंपर छूट: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला फोन अब और भी सस्ता

Ai+ ने भारत में लॉन्च किए Nova 2 Neo और Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन; 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ उपलब्ध

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More