BSNL का नया धमाका! सिर्फ ₹7 रोजाना में मिलेगा 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL का नया धमाका! सिर्फ ₹7 रोजाना में मिलेगा 2.6GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL का नया रिपब्लिक डे प्लान! सिर्फ ₹7 रोजाना में पाएं 2.6GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS. जानें प्लान के सभी बेनेफिट्स।

BSNL New Plan 2026: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर BSNL ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस स्पेशल प्लान का नाम BSNL भारत कनेक्ट 26 रखा गया है। कंपनी ने इसे सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया है और इसे सालभर के लिए कम खर्च में टेंशन फ्री रखने वाले यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

BSNL भारत कनेक्ट 26 प्लान के मुख्य फायदे

  • कीमत: ₹2,626

  • डेटा: रोजाना 2.6GB, जो अधिकांश सालाना प्लान्स से अधिक है

  • कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग

  • SMS: रोजाना 100 SMS

  • लंबी वैलिडिटी वाला प्लान, खासकर सालभर की सुविधा के लिए

प्लान कब तक उपलब्ध है?

BSNL के मुताबिक, यह रिपब्लिक डे स्पेशल प्लान 24 जनवरी 2026 से 24 फरवरी 2026 तक उपलब्ध रहेगा। यानी ग्राहकों के पास लगभग एक महीना का समय है इस लिमिटेड ऑफर का फायदा उठाने के लिए।

BSNL के अन्य 365 दिन वाले प्लान्स

भारत कनेक्ट 26 प्लान के लॉन्च के बाद BSNL के पास अब तीन ऐसे प्रीपेड प्लान हो गए हैं जिनकी वैलिडिटी पूरे 365 दिन की है। लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के पास अब ज्यादा विकल्प मौजूद हैं।

Jio के सालाना प्लान्स के मुकाबले

जियो के पास ₹3,999 और ₹3,599 वाले दो एनुअल प्लान हैं।

  • ₹3,999 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB 5G डेटा, 100 SMS, अनलिमिटेड कॉलिंग और 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही फैनकोड, जियोहॉटस्टार तीन महीने का सब्सक्रिप्शन और 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो का सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है।

  • ₹3,599 वाले प्लान में जियो के अधिकांश फायदे वही हैं, सिर्फ फैनकोड सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है।

BSNL का यह नया भारत कनेक्ट 26 प्लान उन यूजर्स के लिए खास है, जो कम खर्च में लंबी वैलिडिटी और हाई डेटा पैक चाहते हैं।

Related posts

iPhone 18 Pro की 4,056mAh बैटरी हुई रिवील, एक चार्ज में मिलेगी 52 घंटे की परफॉर्मेंस

Redmi Note 17 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Snapdragon प्रोसेसर से लैस होंगे दोनों फोन

Oppo K14 Lite भारत में 16 सितंबर को होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More