WhatsApp का नया Cross-Platform Chats फीचर: अब Telegram और Signal यूज़र्स से भी करें चैटिंग

WhatsApp का नया Cross-Platform Chats फीचर: अब Telegram और Signal यूज़र्स से भी करें चैटिंग

WhatsApp का नया Cross-Platform Chats फीचर: अब Telegram और Signal यूज़र्स से भी करें चैटिंग। जानें कैसे Combined और Separate Inbox से मैसेज मैनेज करें, प्राइवेसी और सिक्योरिटी के बारे में।

WhatsApp अपने यूज़र्स के लिए क्रांतिकारी Cross-Platform Chats फीचर ला रहा है, जो चैटिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है। इस फीचर के जरिए अब आपको अलग मैसेजिंग ऐप्स जैसे Telegram या Signal इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि WhatsApp पर ही आप दूसरे प्लेटफॉर्म के लोगों से सीधे चैट कर सकेंगे।

WhatsApp का Cross-Platform Chat फीचर क्या है?

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp लंबे समय से क्रॉस-प्लेटफॉर्म मैसेजिंग पर काम कर रहा है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोपियन यूनियन के कुछ यूज़र्स को इसका बीटा वर्जन मिल चुका है। इस फीचर के जरिए WhatsApp यूज़र्स अब थर्ड-पार्टी ऐप्स जैसे Signal या Telegram के यूज़र्स को भी मैसेज भेज सकते हैं। फीचर एक्टिव करने के लिए: Settings > Account > Third-party Chats

also read: पेटीएम ने लॉन्च किया नया ऐप, एआई फीचर्स से मिलेगा…

नए फीचर में क्या-क्या मिलेगा

  • मैसेजिंग: टेक्स्ट मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉयस नोट्स और डॉक्यूमेंट्स भेजें।

  • इनबॉक्स विकल्प:

    • Combined Inbox: सभी WhatsApp और थर्ड-पार्टी चैट्स एक साथ दिखेंगी।

    • Separate Inbox: थर्ड-पार्टी चैट्स के लिए अलग फोल्डर।

ध्यान दें, इस फीचर में स्टेटस अपडेट, स्टिकर्स या डिसअपीयरिंग मैसेजेस शामिल नहीं होंगे। जिन लोगों को आपने WhatsApp पर ब्लॉक किया है, वे थर्ड-पार्टी ऐप्स के जरिए आपसे संपर्क कर सकते हैं।

प्राइवेसी और सिक्योरिटी

यूज़र्स तय कर सकते हैं कि थर्ड-पार्टी चैट रिक्वेस्ट के नोटिफिकेशन तुरंत प्राप्त हों या बाद में देखें। WhatsApp का दावा है कि वह थर्ड-पार्टी चैट्स की सामग्री नहीं पढ़ सकेगा, और ये चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहेंगी।

लॉन्च और उपलब्धता

यह फीचर पूरी तरह वैकल्पिक (optional) रहेगा। यानी चाहें तो इसे बंद रख सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 की शुरुआत में यूरोपियन यूनियन में लॉन्च होगा। वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 2027 तक उपलब्ध हो सकती है।

Related posts

Vivo Buds ₹1,999 में लॉन्च, 50 घंटे की बैटरी और 42ms लो-लेटेंसी समेत मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

iPhone 18 Pro, Pro Max और iPhone Duo की EMI कितनी होगी? HDFC कार्ड का पूरा हिसाब

HP OmniBook 5 Review: 2K OLED डिस्प्ले और 21.5 घंटे की बैटरी, जानें कैसा है यह AI लैपटॉप

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More