प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे नगर निगम सदन भवन की आधारशिला, 15 महीने में पूरा होगा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे नगर निगम सदन भवन की आधारशिला, 15 महीने में पूरा होगा निर्माण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे नगर निगम सदन भवन की आधारशिला, 97 करोड़ की लागत से बनने वाला हाईटेक भवन 15 महीने में पूरा होगा।

आगामी काशी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय में सदन भवन की आधारशिला रखेंगे। इस आधुनिक भवन का निर्माण करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और इसे 15 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

हाईटेक और सांस्कृतिक संगम

नए भवन का डिज़ाइन काशी और गंगा की थीम पर आधारित है। भवन की बाहरी बनावट शिवलिंग जैसी आकृति में होगी और इसे वर्तमान में जी-प्लस फोर (चार मंजिला) स्तर पर बनाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर इसे भविष्य में जी-प्लस सेवन (सात मंजिला) तक बढ़ाने की सुविधा भी रखी गई है।

also read: वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन,…

भवन की संरचना और सुविधाएं

भवन का भूतल जनता के लिए सभी बुनियादी सुविधाओं के साथ डिज़ाइन किया गया है। इसमें तीन प्रमुख प्रभाग होंगे:

  • प्रथम प्रभाग: रिकार्ड रूम, कैश काउंटर, वॉल्ट रूम, मीटिंग रूम, ग्रीन रूम, जेसीओ रूम और शौचालय

  • द्वितीय प्रभाग: लिफ्ट, सर्विस एरिया, शौचालय, यूनियन हॉल

  • तृतीय प्रभाग: पुलिस चौकी, बैंक/पोस्ट ऑफिस, कैंटीन, सर्वर रूम, जन्म/मृत्यु पंजीयन कक्ष, टैक्स कलेक्शन रूम

पहले तल पर 180 पार्षदों की क्षमता वाला सदन हॉल बनाया जाएगा। ऊपरी तल पर विभागों का व्यवस्थित बंटवारा होगा। द्वितीय तल पर पार्षदों के लिए विशेष कक्ष और वीवीआईपी रूम होंगे, जबकि चतुर्थ तल पर महापौर, नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त के कार्यालय के साथ एक बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल होगा।

काशी का वैश्विक पहचान

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से सिगरा स्थित नगर निगम मुख्यालय का यह नया भवन काशी का चहुंमुखी कायाकल्प साबित होगा। यह भवन न केवल अधिकारियों और पार्षदों के लिए आधुनिक कार्यस्थल बनेगा, बल्कि काशी-गंगा सांस्कृतिक थीम के कारण वैश्विक स्तर पर बनारस की नई पहचान और विकास का प्रतीक बनेगा।

नए भवन में डिजिटल तकनीक और पौराणिक परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुशासन और आधुनिकता का प्रतीक साबित होगा।

Related posts

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में दिल्ली LG, छात्रों के लिए सुरक्षित पीजी-हॉस्टल की जमीन तलाशेगा DDA

भारत और आसियान कृषि सहयोग को मिलेगी नई गति, खाद्य सुरक्षा और जलवायु अनुकूल खेती पर जोर

पीएम मोदी ने बताई 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं की अहमियत, 5 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More