वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

वाराणसी में 259 करोड़ रुपये की अमृत-2.0 योजना से रामनगर और सूजाबाद में सीवर-पेयजल लाइन बिछाई जाएगी, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास।

वाराणसी में बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होने जा रहा है। नगर निगम ने अमृत-2.0 योजना के तहत 18 अति-प्रभावित वार्डों और विस्तारित क्षेत्रों में सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए कुल 259 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह पहली बार है जब वार्डवार काम के लिए एक साथ इतनी बड़ी धनराशि जारी की गई है। शासन ने पहले ही 6.18 करोड़ रुपये की प्रथम किस्त जारी कर दी है।

रामनगर और सूजाबाद में बड़े सुधार

रामनगर जोन में सीवर नेटवर्क को आधुनिक बनाने और हर घर को कनेक्ट करने के लिए 190 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। इस योजना के तहत तीन वार्डों में लगभग 69.98 किलोमीटर ब्रांच लाइन और 3.4 किलोमीटर राइजिंग (मेन) लाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही 10 एमएलडी की सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और दो सीवर पंपिंग स्टेशन (SPS) बनाए जाएंगे।

सुझावाबाद जोन में शुद्ध पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के लिए 35 करोड़ रुपये की योजना को हरी झंडी मिली है। खास बात यह है कि इस योजना के तहत 13,645 घरों में सीवर कनेक्शन मुफ्त प्रदान किया जाएगा।

also read: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के…

पानी की लाइन लॉस पर काबू, बढ़ेगा दबाव

वाराणसी की मौजूदा सीवर और पेयजल पाइपलाइन 200 साल पुरानी है, जिससे सीवर ओवरफ्लो और पानी की भारी बर्बादी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। पुरानी पाइपलाइन में लीकेज के कारण 48% पानी लाइन लॉस हो रहा है। अमृत-2.0 योजना के तहत नई पाइपलाइन बिछाने से इस समस्या पर काबू पाए जाने और पानी का प्रेशर बढ़ने की संभावना है।

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि यह परियोजना काशीवासियों के जीवन स्तर में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विशेष रूप से रामनगर और सूजाबाद के लोग अब सीवर और पेयजल की समस्या से राहत पाएंगे।

एक नजर में आंकड़े

  • रामनगर सीवर नेटवर्क: 190.09 करोड़ रुपये स्वीकृत, 35.09 करोड़ रुपये अवमुक्त।

  • सूजाबाद पेयजल योजना: 34.77 करोड़ रुपये स्वीकृत, 6.42 करोड़ रुपये अवमुक्त।

  • 18 प्रभावित वार्डों के लिए: 33.44 करोड़ रुपये स्वीकृत, 6.18 करोड़ रुपये अवमुक्त।

शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों होने की संभावना है, और होली के बाद पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More