Table of Contents
Uttarkashi Landslide Update: उत्तरकाशी हादसे में दो मजदूरों के शव बरामद, 20 को सुरक्षित निकाला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर रोक और राहत कार्यों पर दी जानकारी।
Uttarkashi Landslide Update: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बड़कोट-यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड के पास हुए भूस्खलन से बड़ा हादसा सामने आया है। निर्माणाधीन होटल से लापता हुए 9 मजदूरों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 20 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
इस क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई स्थानों पर सड़कें टूट गई हैं, जिससे बचाव कार्य में रुकावटें आ रही हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान
हादसे को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी कि, “बड़कोट के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है। 29 लोग काम कर रहे थे, जिनमें से 20 को सुरक्षित निकाला गया, 2 के शव मिले हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है।” सीएम धामी ने यह भी बताया कि NDRF, SDRF और आपदा प्रबंधन विभाग मौके पर राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
खराब मौसम के चलते चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित
भारी बारिश और लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने चारधाम यात्रा को फिलहाल 24 घंटे के लिए स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौसम ठीक होते ही लोगों को गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।” प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि यात्रियों के लिए खाना, आश्रय और अन्य सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।
मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया
उत्तरकाशी जिले के बलिगढ़ क्षेत्र में बीती रात बादल फटने की घटना के बाद हालात और बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन और चारधाम यात्रा पर असर पड़ सकता है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रुकें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
For more news: Uttarakhand