Table of Contents
UPI से गोल्ड लोन निकासी: सरकार ने UPI के जरिए गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और FD की निकासी की सुविधा शुरू की है। 1 सितंबर 2025 से यूजर्स बिना बैंक जाए आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।
UPI से गोल्ड लोन निकासी: सरकार ने डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) के जरिए गोल्ड लोन, बिजनेस लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की राशि निकालने की सुविधा शुरू करने का ऐलान किया है। अब यूजर्स बिना बैंक जाए, सीधे UPI ऐप जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay से अपने लोन या FD का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। यह नया नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा।
UPI के जरिए गोल्ड लोन और बिजनेस लोन निकासी की सुविधा
फिलहाल UPI का उपयोग केवल सेविंग्स अकाउंट, ओवरड्राफ्ट अकाउंट और कुछ RuPay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने के लिए होता है। लेकिन नए नियम के बाद यूजर्स अपने लोन अकाउंट को भी UPI से लिंक कर सकेंगे और आसानी से ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे। खासकर गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन की रकम सीधे UPI से ट्रांसफर करने की सुविधा उपलब्ध होगी।
NPCI ने तय किए नियम और लिमिट्स
NPCI ने इस नई सुविधा के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम भी निर्धारित किए हैं:
-
यूजर्स एक दिन में अधिकतम 1 लाख रुपये तक UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।
-
कैश निकालने की लिमिट रोजाना 10,000 रुपये रहेगी।
-
P2P (पर्सन टू पर्सन) ट्रांजेक्शन की दैनिक लिमिट 20 ट्रांजेक्शन तक सीमित रहेगी।
-
पेमेंट की अनुमती बैंक ही देगा; यानी बैंक तय करेगा कि लोन की राशि किस प्रकार के खर्च के लिए उपयोग की जा सकती है, जैसे स्कूल फीस, अस्पताल बिल आदि।
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत
यह सुविधा छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, जो 2-3 लाख रुपये तक के बिजनेस लोन लेते हैं। उन्हें अब बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे सीधे UPI के जरिए ही अपने जरूरी भुगतान कर सकेंगे, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।