UP International Trade Show 2025: ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 3.0 का आयोजन होगा। यह इवेंट यूपी के उद्योग, MSME, और परंपरागत उत्पादों को बढ़ावा देगा। प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें।
उत्तर प्रदेश सरकार व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए तीसरी बार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show 2025) का आयोजन कर रही है। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होगा। तैयारियां पूरी गति से चल रही हैं ताकि इस बड़े इवेंट को सफल बनाया जा सके।
इस आयोजन में यूपी के तेजी से विकसित हो रहे बुनियादी ढांचे और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स जैसे यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA), यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) और एकीकृत विनिर्माण व लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) को विश्व स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
एमएसएमई विभाग और इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस ट्रेड शो में भारत और विदेशों से करीब 50 हजार से अधिक व्यापार प्रतिनिधि, उद्योगपति और नीति निर्माता भाग लेने की संभावना है। यह कार्यक्रम एक्सप्रेसवे आधारित विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निवेश के नए अवसर पैदा करेगा।
योगी सरकार की इस पहल से प्रदेश के परंपरागत उत्पादों को भी बेहतर पहचान मिलेगी और स्थानीय हस्थशिल्प उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि इस ट्रेड शो में हर जिले का कम से कम एक उत्पाद प्रदर्शित हो, जिससे सभी क्षेत्रीय उत्पादों को व्यापक मंच मिले।
इस प्रकार यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 3.0 प्रदेश के औद्योगिक विकास और व्यापार विस्तार के लिए एक अहम अवसर साबित होगा।
For more news: UP