गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, बदल जाएगा इस शहर का नाम

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, बदल जाएगा इस शहर का नाम

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में बड़ा ऐलान किया। भगवान महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल फाजिल नगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ करने की प्रक्रिया शुरू।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाजियाबाद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बड़ा बयान देते हुए राज्य के एक शहर का नाम बदलने की घोषणा की है। वह भगवान पार्श्वनाथ जी की प्रतिमा स्थापना और मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव सहित चार अन्य दिव्य जैन तीर्थंकरों का जन्म अयोध्या की पवित्र धरती पर हुआ था। उन्होंने बताया कि विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक नगरी काशी भी चार जैन तीर्थंकरों की जन्मस्थली रही है, जो स्वयं उत्तर प्रदेश की महान आध्यात्मिक विरासत का प्रमाण है।

also read: संविधान दिवस 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि भगवान महावीर का जन्म भले ही वैशाली में हुआ था, लेकिन उन्होंने अपना महापरिनिर्वाण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित पावागढ़ में लिया था। इसी संदर्भ में उन्होंने खुलासा किया कि राज्य सरकार ने महावीर के महापरिनिर्वाण स्थल फाजिल नगर का नाम बदलकर ‘पावा नगरी’ करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

योगी आदित्यनाथ ने भारत की धार्मिक परंपराओं और ऋषि-मुनियों के त्याग को विश्व मानवता के लिए प्रेरणा बताते हुए कहा कि यही आध्यात्मिक धरोहर आज भी देश की उपासना पद्धतियों में जीवित है और समाज को मार्गदर्शन प्रदान करती है।

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के हालिया चरण की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर पर भव्य भगवा ध्वज का आरोहण पूरे देश के लिए गर्व का क्षण था। यह सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपरा के वैभव को संपूर्ण विश्व ने देखा और महसूस किया है।

Related posts

हरियाणा किसानों के लिए सीएम नायब सैनी का बड़ा तोहफा: ₹400 करोड़ से अधिक का मुआवजा और व्हाट्सएप पर J-Form की सुविधा

भगवंत मान की ‘शुक्राना यात्रा’ बठिंडा में: बेअदबी पर सख्त कानून और ₹10 लाख के मुफ्त इलाज पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

मान सरकार की ‘खेल क्रांति’: पटियाला में 200 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित, नशे के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More