Union Minister Shivraj Singh Chauhan सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदनेकेप्रस्ताव को स्वीकृति

Union Minister Shivraj Singh Chauhan सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदनेकेप्रस्ताव को स्वीकृति

Union Minister Shivraj Singh Chauhan मध्य प्रदेश के किसान चिंता ना करें, सोयाबीन एमएसपी की जो दरें हैं, उस पर ही सोयाबीन खरीदी जायेगी,

  •    किसान के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी

Union Minister Shivraj Singh Chauhan  ने कहा कि कृषि और किसान कल्याण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों की सेवा हमारे लिए भगवान की पूजा है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले दिनों मध्य प्रदेश के किसान सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम दामों पर बिक्री को लेकर चिंतित थे, पहले हमने महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों को न्यूनतम समर्थन मूल्य – एमएसपी पर सोयाबीन की खरीद करने की अनुमति दी थी।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कल सुबह 9 बजे अपने संदेश में सोयाबीन को एमएसपी पर खरीदने की बात कही। उसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने कैबिनेट में सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का प्रस्ताव पेश किया। केंद्र सरकार को राज्य सरकार का कलरात में ही एमएसपी पर सोयाबीन ख़रीदने का प्रस्ताव मिला।

श्री चौहान ने कहा कि जैसे ही कल रात मध्य प्रदेश सरकार का सोयाबीन को एमएसपी पर  खरीदने का प्रस्ताव मिला, उस प्रस्ताव को हमने सुबह स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के किसान चिंता ना करें, सोयाबीन एमएसपी की जो दरें हैं, उस पर ही सोयाबीन खरीदी जायेगी, किसान के पसीने की पूरी कीमत दी जाएगी।

*****

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे नगर निगम सदन भवन की आधारशिला, 15 महीने में पूरा होगा निर्माण

वाराणसी: 259 करोड़ रुपये से बिछेगी सीवर और पेयजल लाइन, पीएम मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से की अहम द्विपक्षीय बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More