केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा शुरू की, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग मजबूत करने का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा शुरू की, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग मजबूत करने का लक्ष्य

मंत्री पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड में वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगे और स्विट्जरलैंड तथा स्वीडन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 9 से 13 जून 2025 तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत और इन प्रमुख यूरोपीय देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करना है। श्री गोयल स्विट्जरलैंड में वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत के दिग्गजों से मुलाकात करेंगे और स्विट्जरलैंड तथा स्वीडन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ रणनीतिक सहयोग पर चर्चा करेंगे।

स्विट्जरलैंड में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस

स्विट्जरलैंड में श्री गोयल फार्मा, लाइफ साइंसेज, प्रेसिजन इंजीनियरिंग, मशीन टूल्स और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रमुख स्विस कंपनियों के साथ बैठक करेंगे। वे आईसीएआई ज्यूरिख चैप्टर के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और भारतीय मीडिया से संवाद करेंगे। इसके अलावा, फेडरल काउंसलर गाइ परमेलिन के साथ उनकी मुलाकात भारत-स्विट्जरलैंड के व्यापारिक और कूटनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करेगी। स्विसमेम इंडस्ट्री डे और बिजनेस राउंड टेबल में भाग लेकर दोनों देशों के बीच व्यापार एवं आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) से जुड़ी संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

स्वीडन में आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा

स्वीडन में मंत्री पीयूष गोयल, अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग और विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा के साथ भारत-स्वीडन संयुक्त आयोग (जेसीईआईएससी) के 21वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। वे स्वीडन के विदेश व्यापार मंत्री और विकास सहयोग मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठकें कर मौजूदा आर्थिक रिश्तों को मजबूत करने और नए विकास अवसरों की पहचान करेंगे।

भारत-स्वीडन व्यापार सहयोग में उन्नत विनिर्माण और हरित प्रौद्योगिकी प्रमुख

मंत्री पीयूष गोयल की स्वीडन यात्रा में भारत-स्वीडन बिजनेस लीडर्स राउंड टेबल और स्वीडिश कंपनियों जैसे एरिक्सन, वोल्वो, आईकेईए, सैंडविक, अल्फा लावल और एसएएबी के साथ महत्वपूर्ण बैठकें शामिल हैं। इन चर्चाओं का मुख्य फोकस उन्नत विनिर्माण, नवाचार, हरित प्रौद्योगिकी और टिकाऊ समाधान पर रहेगा।

भारतीय प्रवासियों से संवाद और मीडिया से बातचीत

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड और स्वीडन में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे और मीडिया से बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करेंगे।

For more news: India

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More