केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के कार्यालय का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट कार्यालय का उद्घाटन किया। ट्रस्ट को 22 लाख रुपये दान मिले।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को यमुनानगर के व्यासपुर स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउंडेशन ट्रस्ट के नव-निर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ट्रस्ट के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की अध्यक्षता भी की, जिसमें लोहगढ़ स्मारक परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्मारक निर्माण के लिए बनेगी मॉनिटरिंग और एक्सपर्ट कमेटी

बैठक में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवरपाल को मॉनिटरिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह समिति स्मारक की निर्माण प्रक्रिया पर समय-समय पर निगरानी रखेगी और आवश्यक सुझाव देगी। वहीं, एक्सपर्ट कमेटी का कार्य स्मारक के इतिहासिक तथ्यों को उजागर कर शोध के माध्यम से उसे समृद्ध बनाना होगा।

बाबा बंदा सिंह बहादुर की विरासत को सहेजने की दिशा में बड़ा कदम

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह ट्रस्ट और उससे जुड़ी समितियां सिख विरासत, संस्कृति और इतिहास को संरक्षित करने में अहम भूमिका निभाएंगी। इसके तहत संग्रहालयों, शोध केंद्रों, स्मारकों और साहित्य के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी।

ट्रस्ट को मिला 22 लाख रुपये का दान

इस अवसर पर किसान युवा क्लब के संस्थापक राकेश बेनिवाल और उनके सहयोगी अमन विर्क ने 11 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप केंद्रीय मंत्री को सौंपा। इसके पहले देशभक्त यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह द्वारा भी ट्रस्ट को 11 लाख रुपये का दान दिया जा चुका है। मंत्री ने दोनों संस्थाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए समाज से ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

टैक्स में छूट और परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि ट्रस्ट को मिलने वाले दान पर आयकर छूट की सुविधा दी जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस नेक कार्य में योगदान दे सकें। साथ ही ट्रस्ट के अधीन विभिन्न सांस्कृतिक और निर्माण परियोजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित योजनाओं पर भी विचार किया गया।

बैठक में मौजूद प्रमुख हस्तियां

इस महत्वपूर्ण बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व मंत्री कंवरपाल, पूर्व सांसद संजय भाटिया, अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार, मंडलायुक्त अंबाला संजीव वर्मा. सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, पर्यटन निदेशक डॉ. शालीन, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह

For more news: Haryana

Related posts

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

नायब सिंह सैनी का अंबाला दौरा: कांग्रेस और AAP पर जमकर बरसे, लाडो लक्ष्मी योजना का किया जिक्र

पश्चिम बंगाल में BJP सरकार का शपथ ग्रहण: मंच पर दूसरी पंक्ति में दिखे CM नायब सैनी, ‘हरियाणा मॉडल’ की जीत का दिखा असर

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More