Union Minister जीतन राम मांझी ने लोगों को खादी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बताया।

Union Minister जीतन राम मांझी ने लोगों को खादी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बताया।

Union Minister  श्री जीतन राम मांझी ने केवीआई क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री, श्री जीतन राम मांझी और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा अक्टूबर, 2024 में आयोजित किए जाने वाले खादी और ग्रामोद्योग (केवीआई) क्षेत्र के प्रदर्शन और खादी महोत्सव, 2024 पर एक समीक्षा बैठक की।

इस बैठक का आयोजन देश में खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के सचिव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एआरआई) के संयुक्त सचिव, केवीआईसी के सीईओ, और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

केंद्रीय मंत्री ने लोगों को खादी को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन में योगदान के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के कार्यान्वयन के बारे में बताया। उन्होंने देश में खादी के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से इस क्षेत्र में प्रयास करने और व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

***

Related posts

अमेरिकी DHS के पोस्ट पर विवाद: JKPCC ने केंद्र से कड़ा जवाब देने की मांग की

BRICS Summit 2026: पुतिन बोले- मजबूत कारोबारी रिश्ते वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी बोले- वैश्विक अनिश्चितता में नवाचार और समाधान के केंद्र बन रहे ब्रिक्स देश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More