केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के स्थल का किया निरीक्षण, राहत और बचाव कार्यों की की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के स्थल का किया निरीक्षण, राहत और बचाव कार्यों की की समीक्षा

मंत्री श्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त एयर इंडिया विमान AI-171 के स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। डीएनए जांच के बाद मृतकों की आधिकारिक संख्या घोषित की जाएगी।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान फ्लाइट संख्या AI-171 के दुर्घटना स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।

अमित शाह ने व्यक्त की संवेदनाएं, हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति जताया दुख

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह विमान हादसा पूरे देश के लिए एक बड़ा सदमा है। उन्होंने हादसे में मारे गए यात्रियों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि पूरा भारत इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। अमित शाह ने बताया कि भारत सरकार, गुजरात सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम, गुजरात सरकार ने किया अलर्ट जारी

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही गुजरात सरकार ने स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) को सक्रिय कर दिया। सभी विभाग मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। भारत सरकार और गुजरात सरकार संयुक्त रूप से प्रभावितों की मदद कर रही हैं।

मृतकों की संख्या के लिए होगा डीएनए परीक्षण, घायल यात्रियों से किया गया मुलाकात

मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेम्बर सवार थे। उन्होंने अस्पताल में घायल यात्रियों से मुलाकात की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली। मृतकों की आधिकारिक संख्या डीएनए परीक्षण के बाद ही घोषित की जाएगी। मृतकों के परिजन यदि घटनास्थल पर हैं तो उनका डीएनए नमूना लिया जा रहा है, वहीं विदेश में मौजूद परिजनों को भी सूचित किया जा चुका है और उनका नमूना भारत पहुंचने पर लिया जाएगा।

फोरेंसिक टीमें कर रही हैं त्वरित जांच, एविएशन विभाग ने शुरू की दुर्घटना की जांच

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि गुजरात की फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) और नेशनल फोरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) ने डीएनए जांच को कम समय में पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि मृतकों के शव जल्द उनके परिजनों को सौंपे जा सकें। एविएशन विभाग ने भी इस विमान दुर्घटना की जांच तीव्र गति से शुरू कर दी है। अमित शाह ने सभी राहत एवं बचाव एजेंसियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की।

For more news: India

Related posts

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ; कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह

एक युग का अंत: तमिलनाडु में कांग्रेस ने डीएमके से नाता तोड़ा, विजय की टीवीके को दिया समर्थन

रवींद्र जयंती पर पीएम मोदी ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि; बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के बीच ‘पच्चीसे बैसाख’ का उत्सव

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More