तुलसी विवाह 2025: घर में जल्दी बजेंगी शहनाइयां, जानें आसान उपाय

तुलसी विवाह 2025: घर में जल्दी बजेंगी शहनाइयां, जानें आसान उपाय

तुलसी विवाह 2025: जानें तुलसी विवाह के दिन किए जाने वाले सरल उपाय, सोलह शृंगार, हल्दी स्नान, तुलसी-शालिग्राम गठबंधन और मंत्र जाप से घर में जल्दी बनें विवाह के योग और खुशहाली।

तुलसी विवाह 2025: तुलसी विवाह कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाने वाला पवित्र पर्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जाता है। खासकर उन लोगों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है, जिनकी शादी में लगातार बाधाएं आ रही हैं।

तुलसी विवाह के दिन करें ये उपाय

तुलसी विवाह के दिन किए जाने वाले कुछ सरल उपाय (Tulsi Vivah 2025 Shadi Ke Upay) विवाह संबंधी बाधाओं को दूर कर सकते हैं और विवाह के योग जल्दी बनाते हैं।

1. सोलह शृंगार की सामग्री चढ़ाएं

तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाएं। उन्हें लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी समेत सोलह शृंगार की वस्तुएं श्रद्धापूर्वक अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

also read: चित्रगुप्त पूजा 2025 और भाई दूज: पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त,…

2. हल्दी से करें ये उपाय

जिन लोगों की शादी में अड़चनें आ रही हैं, वे तुलसी विवाह के दिन नहाने के पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करें। इसके बाद विधिपूर्वक पूजा करें और भगवान शालिग्राम व तुलसी माता को हल्दी का लेप या हल्दी मिश्रित दूध अर्पित करें। यह उपाय कुंडली में गुरु की स्थिति को मजबूत करता है और विवाह के योग जल्दी बनते हैं।

3. तुलसी-शालिग्राम का गठबंधन

अनुष्ठान के दौरान शालिग्राम और तुलसी के पौधे को मौली से जोड़कर एक-दूसरे के साथ बांधें। इसके बाद गरीब या ब्राह्मण को कपड़े, मिठाई और फल दान करें। ऐसा करने से विवाह के योग शीघ्र बनते हैं।

4. घी का दीपक और मंत्र जाप

शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। अपनी मनोकामना कहते हुए तुलसी चालीसा का पाठ करें और वैदिक मंत्र ‘ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा’ का जाप करें। इससे घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है।

Related posts

वट सावित्री व्रत 2026: 16 मई को रखा जाएगा व्रत; जानें बरगद के पेड़ पर क्यों लपेटा जाता है 7 बार कच्चा सूत

शनि देव की ‘हिट लिस्ट’ में हैं ऐसे लोग; इन 3 गलतियों की न्यायाधीश के दरबार में नहीं मिलती कोई माफी

Adhik Maas 2026: अधिकमास में भूलकर भी न करें ये काम, वरना भुगतने पड़ सकते हैं अशुभ परिणाम; जानें वर्जित कार्यों की पूरी लिस्ट

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More