परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हरियाणा CET 2025 को लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षार्थियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और पांच रुपये में भोजन व्यवस्था की भी सराहना की।

हरियाणा CET 2025 को लेकर राज्य भर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंचकर परीक्षार्थियों के लिए की गई परिवहन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया।

CET परीक्षा की सफलता में विभागीय तालमेल का अहम योगदान

मंत्री अनिल विज ने कहा कि CET जैसी बड़ी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और परीक्षार्थियों का सहयोग अहम रहा है। उन्होंने तड़के सुबह 5 बजे से ड्यूटी पर मौजूद रोडवेज चालकों की पीठ थपथपाई और उनके समर्पण की सराहना की।

त्योहारों के बीच बस सेवा देना था एक बड़ा टास्क: अनिल विज

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि तीज त्योहार, वीकेंड, और CET परीक्षा एक साथ होने के कारण परिवहन सेवाओं को संतुलित करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। फिर भी CET अभ्यर्थियों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया।

परीक्षार्थियों ने की परिवहन सेवाओं की सराहना

मंत्री विज ने बताया कि उन्होंने खुद परीक्षार्थियों से बात कर फीडबैक लिया, और सभी ने बस सेवा और व्यवस्थाओं से संतुष्ट‍ि जताई। उनके चेहरे की खुशी ही हमारी सफलता का प्रमाण है।

बस अड्डे पर रजिस्टर और जनसेवा रोटी बैंक का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान मंत्री विज ने बस अड्डे के रिसेप्शन पर जाकर हाजिरी रजिस्टर भी चेक किया और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाईं। साथ ही उन्होंने जनसेवा रोटी बैंक का भी निरीक्षण किया, जहां पांच रुपये में भोजन की सुविधा दी जा रही है, जिसे परीक्षार्थियों और आम लोगों ने काफी सराहा।

Also Read: https://newsindianow.in/haryana-cet-2025-strict-security-arrangements-on-the-second-day-as-cm-saini-said-i-am-supervising-myself/

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात; हरियाणा के विकास पर हुई चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More