Table of Contents
The Great Indian Kapil Show Season 3 की आज से धमाकेदार शुरुआत, सलमान खान होंगे पहले मेहमान। शो हर शनिवार रात 8 बजे Netflix पर स्ट्रीम होगा। सिद्धू की 5 साल बाद वापसी।
The Great Indian Kapil Show Season 3: भारत का सबसे चहेता कॉमेडी शो ‘The Great Indian Kapil Show’ एक बार फिर दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए लौट आया है। कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, और नवजोत सिंह सिद्धू की तगड़ी टीम के साथ शो का सीजन 3 आज यानी 21 जून 2025 से Netflix पर स्ट्रीम होने जा रहा है।
नेटफ्लिक्स पर आज से देखें The Great Indian Kapil Show Season 3
‘The Great Indian Kapil Show Season 3’ का पहला एपिसोड आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार शो हर हफ्ते शनिवार को स्ट्रीम होगा, यानी अब हर “फनीवार” को होगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट!
सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान, ह्यूमर और मस्ती का तड़का तय
शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान बतौर पहले गेस्ट नजर आएंगे। सलमान अपने चुटीले अंदाज और ह्यूमर से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देंगे। Netflix ने एपिसोड का धमाकेदार प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें सलमान और कपिल की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। प्रोमो कैप्शन में लिखा गया है, “सिकंदर का स्वैग + कपिल की टाइमिंग = ब्लॉकबस्टर!”
View this post on Instagram
नवजोत सिंह सिद्धू की पांच साल बाद वापसी
कॉमेडी शो में एक और खास बात यह है कि नवजोत सिंह सिद्धू की धमाकेदार वापसी हो रही है। करीब 5 साल बाद सिद्धू फिर से शो में जज की कुर्सी पर बैठते नजर आएंगे, उनके साथ अर्चना पूरन सिंह भी मौजूद रहेंगी। सिद्धू के शेर और ठहाके शो को और भी मजेदार बना देंगे।
स्टार कास्ट और फॉर्मेट में कोई कमी नहीं
इस बार शो में आपको देखने को मिलेंगे:
-
कपिल शर्मा – होस्ट और कॉमेडी किंग
-
सुनील ग्रोवर – कई यादगार किरदारों के साथ
-
कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, और अन्य – हास्य का फुल डोज़
-
अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू – शो के अनुभवी जज
For more news: Entertainment