Heart Problem Signs: सीढ़ियां चढ़ते ही दिल तेज धड़कने लगे? जानें हार्ट की समस्या या एंग्जाइटी के कारण

सीढ़ियां चढ़ते ही दिल तेज धड़कने लगे? जानें हार्ट की समस्या या एंग्जाइटी के कारण

Heart Problem Signs: सीढ़ियां चढ़ते समय दिल तेज धड़कने लगे? जानें हार्ट की समस्या, एंग्जाइटी, एनीमिया या थायरॉयड से जुड़े कारण और बचाव के आसान उपाय।

Heart Problem Signs: अगर आपको हल्की सी सीढ़ियां चढ़ने या पैदल चलने में ही दिल की धड़कन तेज महसूस होती है और सांस फूल जाती है, तो इसे सिर्फ थकान या हार्ट की बीमारी मानना गलत हो सकता है। दरअसल, यह समस्या शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य यानी एंग्जाइटी से भी जुड़ी हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इसके कारण और बचाव के उपाय क्या हैं।

हार्ट की समस्या के लक्षण

दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन के अनुसार, अगर सीढ़ियां चढ़ते समय दिल की धड़कन तेज हो और सांस फूलने लगे, तो यह हार्ट की बीमारी का संकेत हो सकता है।

हार्ट में ब्लॉकेज होने पर पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती, जिससे हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और हार्ट रेट बढ़ जाता है। ऐसे मामलों में तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

also read: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बनाया रिकॉर्ड,…

एंग्जाइटी से हार्ट रेट बढ़ना

यदि सिर्फ हल्की शारीरिक गतिविधि में ही दिल की धड़कन तेज होती है और इसके साथ अन्य लक्षण जैसे घबराहट, लगातार चिंतित रहना या ऑफिस में मीटिंग से पहले घबराहट महसूस होना, तो यह एंग्जाइटी का संकेत हो सकता है।

इस स्थिति में मनोरोग विशेषज्ञ से परामर्श करना फायदेमंद होता है।

एनीमिया और थायरॉयड की भूमिका

डॉ. जैन के अनुसार, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी (एनीमिया) या थायरॉयड की समस्या भी हार्ट रेट बढ़ने का कारण बन सकती है। महिलाओं में यह ज्यादा देखा जाता है।

बचाव के उपाय

  • रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक करें।

  • संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं।

  • तनाव कम करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।

  • नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं।

सीढ़ियां चढ़ते समय दिल की तेज धड़कन को अनदेखा न करें। सही समय पर जांच और सही उपचार से आप अपने हार्ट और मेंटल हेल्थ दोनों का ध्यान रख सकते हैं।

Related posts

खाने से पहले फोटो लेने का बढ़ता चलन, क्या स्वाद से ज्यादा जरूरी हो गया है सोशल मीडिया?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को मनाया जाएगा गणपति उत्सव, जानें मोदक का धार्मिक महत्व

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को होगी गणपति बप्पा की स्थापना, जानें पूजा मुहूर्त और मोदक का महत्व

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More