बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। 29 मार्च 2026 को जन्म लेने वाले अपने नन्हे राजकुमार को सोनम ने सीने से लगाया है। देखें पहली झलक।
बॉलीवुड की ‘फैशन डीवा’ सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। 29 मार्च, 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत करने के बाद, अब सोनम ने पहली बार नन्हे मेहमान की झलक दिखाई है। जैसे ही सोनम ने सोशल मीडिया पर यह पोस्ट साझा की, फैंस और बॉलीवुड हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी।
मां और बेटे की दिल छू लेने वाली तस्वीर
नई मां बनीं सोनम कपूर ने अपने पति आनंद के साथ इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट साझा की। इस तस्वीर में सोनम अपने नवजात बेटे को सीने से लगाए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने बच्चे का चेहरा पूरी तरह नहीं दिखाया है, लेकिन यह ‘मदर-सन’ बॉन्ड देख फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं। सोनम ने इस अनुभव को ‘हर तरह से सचमुच असाधारण’ बताया।
मेडिकल स्टाफ का जताया आभार
इस खास मौके पर सोनम और आनंद ने केवल अपनी खुशी साझा नहीं की, बल्कि उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस सफर में उनकी मदद की। उन्होंने एक लंबा नोट लिखकर अस्पताल के उन सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया
वायु ने किया छोटे भाई का स्वागत
सोनम और आनंद ने अपनी पहली आधिकारिक घोषणा में लिखा था, “बेहद शुक्रगुजारी और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार बढ़ गया है। वायु (Vayu) अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है और हम इस कीमती नई जान के लिए खुद को धन्य महसूस करते हैं।”
2025 में दी थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
सोनम कपूर ने नवंबर 2025 में एक शानदार फोटोशूट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की पुष्टि की थी। आपको बता दें कि सोनम और आनंद आहूजा ने मार्च 2018 में शादी की थी और साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। अब 2026 में उनके घर दूसरे नन्हे शहजादे का आगमन हुआ है।