Table of Contents
SL Vs BAN: Sri Lanka को T20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए कप्तान असलंका का बयान और पूरी डिटेल।
SL Vs BAN: श्रीलंका क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 10 जुलाई से शुरू होने वाली T20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) हैमस्ट्रिंग चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस खबर की पुष्टि श्रीलंकाई कप्तान चारिथ असलंका ने की।
चोट के कारण Hasaranga T20 Series से बाहर (SL Vs BAN)
वानिंदु हसरंगा को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए चोट लगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें दाहिने पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है, जिसके चलते उन्हें पूरी T20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है। कप्तान असलंका ने कहा- “हसरंगा का बाहर होना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे हमारे व्हाइट-बॉल क्रिकेट के सुपरस्टार हैं। उनकी गैरमौजूदगी टीम के संतुलन को प्रभावित करेगी।”
Setback for Sri Lanka as Wanindu Hasaranaga is sidelined for the Bangladesh T20I series due to injury 👀
More ⬇️https://t.co/TcYVszp4uT
— ICC (@ICC) July 9, 2025
वनडे सीरीज में श्रीलंका की शानदार जीत (SL Vs BAN)
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसमें श्रीलंका ने 2-1 से जीत दर्ज की।
-
पहला वनडे (कोलंबो): श्रीलंका ने बांग्लादेश को 77 रनों से हराया
-
दूसरा वनडे: बांग्लादेश ने वापसी करते हुए 16 रनों से जीत हासिल की
-
तीसरा वनडे (पल्लेकेले): श्रीलंका ने 99 रनों से बाजी मारी और सीरीज अपने नाम की
हसरंगा का प्रदर्शन वनडे सीरीज में
-
पहला वनडे: 2 विकेट
-
दूसरा वनडे: 3 विकेट
- तीसरा वनडे: 2 विकेट
कुल: 7 विकेट
हसरंगा ने पूरी सीरीज में बांग्लादेशी बल्लेबाजों को परेशान किया और अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदला।
SL Vs BAN T20 सीरीज शेड्यूल
-
पहला T20: 10 जुलाई 2025
-
दूसरा T20: 12 जुलाई 2025
-
तीसरा T20: 14 जुलाई 2025
वानिंदु हसरंगा की गैरहाजिरी में टीम में नए स्पिनर को मौका मिल सकता है।
For more news: Sports