Side Effects Of Lemon Water: खाली पेट नींबू पानी पीना वजन घटाने के लिए लोकप्रिय है, लेकिन इससे एसिडिटी, दांतों को नुकसान और गैस्ट्रिक अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जानें सुरक्षित सेवन का तरीका।
Side Effects Of Lemon Water: वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना एक लोकप्रिय घरेलू नुस्खा बन चुका है। सोशल मीडिया, हेल्थ ब्लॉग्स और फिटनेस ट्रेनर्स इसे सेहतमंद और असरदार उपाय बताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आदत के कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं?
नींबू पानी के संभावित साइड इफेक्ट्स
न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड की अधिकता से खाली पेट इसका सेवन करने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं:
-
एसिडिटी और सीने में जलन: खाली पेट नींबू पानी पीने से कुछ लोगों को सीने में जलन, पेट में गैस या अपच की शिकायत हो सकती है।
-
दांतों के इनेमल की क्षति: नींबू का एसिड दांतों की ऊपरी परत को कमजोर करता है, जिससे दांत संवेदनशील हो जाते हैं और जल्दी खराब हो सकते हैं।
-
गैस्ट्रिक अल्सर का खतरा: लगातार खाली पेट नींबू पानी पीने से पेट की झिल्ली को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे अल्सर जैसी समस्या हो सकती है।
-
डिहाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन: नींबू पेशाब बढ़ाता है, जिससे शरीर में पानी और महत्वपूर्ण मिनरल्स जैसे सोडियम और पोटैशियम की कमी हो सकती है।
नींबू पानी पीने का सही तरीका
अगर आप नींबू पानी पीना चाहते हैं तो इसे कुछ सावधानियों के साथ लें:
-
भोजन के 30 मिनट बाद या हल्का नाश्ता करने के बाद नींबू पानी पीना बेहतर रहता है।
-
इसे गुनगुने पानी में शहद या काला नमक मिलाकर पिएं, जिससे एसिडिटी कम होती है।
-
दांतों की सुरक्षा के लिए नींबू पानी को स्ट्रॉ से पीना ज्यादा सुरक्षित है।
विशेषज्ञ की सलाह
वजन घटाना अच्छी बात है, लेकिन सेहत को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल सही नहीं। यदि खाली पेट नींबू पानी पीने के बाद कोई असुविधा महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। हर किसी के लिए यह आदत सुरक्षित नहीं होती।
For more news: Health