Shefali Jariwala Death: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट हो सकती है। वहीं, पुलिस ने फाउलप्ले की आशंका को खारिज कर दिया है।
Shefali Jariwala Death: हर कोई अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की वजह जानना चाहता है। डॉक्टरों ने अपना ओपिनियन रिजर्व भी अपनी पोस्टमोर्टेम रिपोर्ट में रख लिया है। मुंबई पुलिस ने कहा कि शेफाली की मौत सेल्फ मेडिकेशन के दौरान हुई कार्डियक अरेस्ट से हुई हो सकती है।
सूत्रों ने बताया कि कूपर अस्पताल की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन उन्होंने मौखिक रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस आशंका के बारे में बताया है।
शेफाली बहुत समय से बिना किसी डॉक्टर की सलाह के दवा लेती थीं।
अब तक, पुलिस ने मामले की जांच में शेफाली के पति पराग त्यागी और माता-पिता सहित बारह लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सभी ने बताया कि शेफाली बहुत समय से बिना डॉक्टर की सलाह के कुछ दवाएं ले रही थीं. परिवार ने भी कोई प्रश्न नहीं उठाया।
ग्लूटाथियोन कैप्सूल, पैन डीएसआर, स्किन व्हाइटनिंग कैप्सूल, हाई डोज एंटी-एजिंग इंजेक्शन सहित अन्य दवाएं पुलिस ने शेफाली के फ्रिज और टेबल ड्रॉउर से बरामद की हैं। इनमें से कुछ दवाओं का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के किया गया था।
शेफाली ने फ्रिज से बचा हुआ फ्राइड राइस खाया था
शेफाली के घर काम करने वाली नौकरानी ने पुलिस को बताया कि 27 जून को सत्यनारायण पूजा के बाद शेफाली ने फ्रिज से निकाला गया फ्राइड राइस गर्म कर खाया और फिर एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया। अब तक की जांच में कोई साजिश या आपराधिक तथ्य नहीं मिले हैं, लेकिन मामला एक प्रसिद्ध व्यक्ति से जुड़ा हुआ है, इसलिए मुंबई पुलिस अंतिम पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
शेफाली की मौत ने सेल्फ मेडिकेशन के जोखिम का गंभीर प्रश्न उठाया है।
For more news: Entertainment