SEBI ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए उठाई बड़ी पहल, UPI पेमेंट से पहले पहचानें असली ब्रोकर

SEBI ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए उठाई बड़ी पहल, UPI पेमेंट से पहले पहचानें असली ब्रोकर

SEBI ने ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए शुरू किया @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल, जिससे निवेशक असली ब्रोकर की पहचान कर सुरक्षित भुगतान कर सकते हैं। जानें कैसे बचें ऑनलाइन धोखाधड़ी से।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने और निवेशकों को सुरक्षित निवेश का भरोसा दिलाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। अब SEBI द्वारा मान्यता प्राप्त ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए खास @valid UPI हैंडल और SEBI Check टूल की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका मकसद है निवेशकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना और उनके पैसे को सही जगह पहुंचाना।

क्या है @valid UPI हैंडल?

SEBI ने सभी पंजीकृत ब्रोकर और म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए एक विशेष UPI हैंडल जारी किया है, जिसके अंत में @valid लिखा होगा। इससे निवेशकों को पता चलेगा कि वे SEBI द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था को ही भुगतान कर रहे हैं।

  • ब्रोकर के लिए UPI हैंडल में “.brk” और

  • म्यूचुअल फंड के लिए “.mf” का उपयोग होगा।

उदाहरण के तौर पर, ब्रोकर का UPI ID होगा: abc.brk@validsbi और म्यूचुअल फंड का होगा: xyz.mf@validsbi। पेमेंट करते वक्त हरे रंग के ट्रायंगल में थम्ब्स-अप आइकन दिखेगा, जो सुरक्षा की निशानी है।

also read: डॉलर vs रुपये: भारतीय रुपये ने दिखाया दम, अमेरिकी डॉलर को…

SEBI Check टूल से ऐसे करें ब्रोकर की जांच

निवेशक SEBI के सारथी ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ब्रोकर की UPI आईडी, अकाउंट नंबर और IFSC कोड की जांच कर सकते हैं। यह टूल ऑनलाइन धोखाधड़ी को रोकने और निवेश को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।

निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदा

SEBI की इस पहल से छोटे और बड़े निवेशक दोनों ऑनलाइन धोखाधड़ी से बच सकेंगे। इससे निवेश का पारदर्शिता बढ़ेगा और असली ब्रोकर की पहचान आसान होगी। निवेशकों को केवल SEBI द्वारा मान्यता प्राप्त @valid UPI हैंडल के जरिए ही पेमेंट करना होगा, जिससे उनका पैसा सही जगह पहुंचेगा।

Related posts

BRICS में भारत की बढ़ती ताकत, UPI, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और फार्मा बना रहे नई पहचान

ब्रिक्स में साझा मुद्रा का नहीं हुआ जिक्र, स्थानीय करेंसी और यूपीआई से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट पर जोर

आरबीआई का बड़ा फैसला, 3 चरणों में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More