Table of Contents
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सारा खान ने रिएलिटी शो बिग बॉस में अली मर्चेंट संग की थी शादी, दो महीने में ही हुआ तलाक। जानिए इस चर्चित शादी और तलाक के पीछे की वजह।
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सारा खान, जिन्हें शो ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ में संस्कारी बहू के किरदार से पहचान मिली, ने साल 2010 में Bigg Boss 4 में हिस्सा लिया था। शो के दौरान सारा और अली मर्चेंट का अफेयर शुरू हुआ और बात इतनी बढ़ी कि दोनों ने Bigg Boss के घर में ही शादी रचा ली।
Bigg Boss हाउस बना था ‘शादी का मंडप’
बिग बॉस के मेकर्स ने इस शादी को बेहद ग्रैंड बनाया था। घर को शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया था। घरवाले लड़की और लड़के वालों की भूमिका में नजर आए। यह एपिसोड खूब वायरल हुआ और शो की टीआरपी को भी जबरदस्त फायदा मिला।
View this post on Instagram
शादी के बाद मना ली गई थी ‘सुहागरात’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद बिग बॉस टीम ने सारा और अली के लिए “Just Married” रूम सजाया था, जिसे फूलों से डेकोरेट किया गया था। कहा जाता है कि दोनों ने उसी कमरे में अपनी सुहागरात मनाई थी।
सिर्फ दो महीने में टूटा रिश्ता, सारा ने लगाए धोखे के आरोप
शादी के कुछ हफ्तों बाद ही दोनों के बीच दरारें शुरू हो गई थीं। शो से बाहर निकलने के दो महीने के अंदर ही सारा और अली का तलाक हो गया। सारा ने अली पर चीटिंग का आरोप लगाया था, जबकि अली ने बाद में माना कि वो उस समय “इममैच्योर” थे और शादी के लिए तैयार नहीं थे।
also read: परिणीति चोपड़ा ने 8 महीने बाद दिखाया बेबी बंप,…
‘लॉक अप’ में फिर आमने-सामने आए दोनों
सालों बाद दोनों को रियलिटी शो ‘Lock Upp’ में साथ देखा गया, जहां उन्होंने अपनी फेल्ड मैरिज पर खुलकर बात की। इस दौरान दोनों ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी गलतियों को भी स्वीकारा।
सारा खान की प्रोफेशनल लाइफ की झलक
सारा खान को टीवी इंडस्ट्री में ‘सपना बाबुल का… बिदाई’ की ‘संस्कारी बहू’ के रूप में बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई रियलिटी शोज़ और डेली सोप्स में काम किया।
अब ‘पति पत्नी और पंगा’ में दिखेगी नई ऑन-स्क्रीन शादी
सारा की तरह अब एक्ट्रेस अविका गौर भी रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में मिलिंद चंदवानी के साथ शादी करने जा रही हैं। हाल ही में शो में अविका ने अपनी शादी का इनविटेशन कार्ड दिखाया, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं।