लाफ्टर शेफ 3 में जन्नत जुबैर के साथ समर्थ जुरेल के असहज व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। दर्शक शो के क्रिएटिव्स पर आलोचना कर रहे हैं और एक्टर्स की व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करने की मांग कर रहे हैं।
लाफ्टर शेफ 3 दर्शकों का पसंदीदा शो बन चुका है, लेकिन हाल ही में एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने शो के निर्माताओं और चैनल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ईद स्पेशल के इस वीडियो में समर्थ जुरेल का व्यवहार जन्नत जुबैर के साथ ऐसा दिख रहा है, जिससे कई दर्शक असहज हो गए।
वीडियो में समर्थ की हरकतों को देखकर जन्नत असहज दिखाई दीं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शो के क्रिएटिव टीम द्वारा जबरदस्ती लव एंगल दिखाने की कोशिश की जा रही है।
This is the result of promoting forced love-angle script given by creatives of laughter Chefs to over actors like Samarth who then do this type of cringe disgusting behavior in the name of flirting where Jannat is clearly feeling very uncomfortable.. #ElvishYadav #ElvishArmy… pic.twitter.com/DBMHv30w2N
— Demon Singh (@demon_singh25) March 23, 2026
समर्थ पर आलोचना और आरोप
एक यूजर ने लिखा, “यह स्क्रिप्ट का नतीजा है, जिसमें समर्थ जैसे एक्टर्स को फ्लर्टिंग सीन करने के लिए मजबूर किया गया, जिससे जन्नत असहज महसूस कर रही हैं।” दूसरे ने कहा, “उसकी मां वहां मौजूद थीं, फिर भी इस तरह का व्यवहार करना शर्मनाक है।” कई अन्य यूजर्स ने भी समर्थ की इस हरकत की निंदा की और कहा कि ऐसे व्यवहार को रोकने की जरूरत है।
also read: ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर अहाना कुमरा ने अपने बॉयफ्रेंड…
जन्नत जुबैर का करियर और रियलिटी शो में सफर
जन्नत जुबैर ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता फुलवा सीरियल से मिली। इसके बाद उन्होंने “तू आशिकी” शो में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम किया, जिसमें उनका पंक्ति शर्मा का कैरेक्टर दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस शो में एक किसिंग सीन था, जिसे जन्नत ने करने से मना कर दिया। इसके बाद वह मुख्य रूप से रियलिटी शोज में नजर आईं।