RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किए आरएएस- 2024 सहित विभिन्न भर्तियों के विज्ञापन,पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024

RPSC: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने जारी किए आरएएस- 2024 सहित विभिन्न भर्तियों के विज्ञापन,पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024

RPSC :राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

राजस्थान लोक सेवा आयोग( RPSC) : द्वारा सोमवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 387 कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया। इसके अतिरिक्त आयोग द्वारा सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए गए हैं। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

RPSC ,आयोग सचिव ने बताया कि सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे।

RPSC ,ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More