रश्मिका-मंडाना और विजय देवराकोंडा की उदयपुर में शाही शादी, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में सात फेरे

रश्मिका-मंडाना और विजय देवराकोंडा की उदयपुर में शाही शादी, 26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में सात फेरे

अभिनेता विजय देवराकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोज में शाही शादी करेंगे, जिसमें निजी समारोह और बाद में हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन शामिल है।

फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता विजय देवराकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। विवाह का निजी समारोह आईटीसी मोमेंटोज उदयपुर में आयोजित होगा और इसमें केवल करीबी परिवार और मित्र शामिल होंगे।

तीन दिन तक चलेगा शादी समारोह

शादी का आयोजन 24, 25 और 26 फरवरी को उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित आईटीसी मोमेंटोज में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय समारोह में कुल 230 मेहमान शामिल होंगे। सभी मेहमान 24 फरवरी को होटल में चेक-इन करेंगे, और उनके लिए होटल के 117 कमरे आरक्षित किए गए हैं।

‘नो फोन पॉलिसी’ और विशेष सुरक्षा

समारोह को प्राइवेट रखने के लिए ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की जाएगी, ताकि अंदर की तस्वीरें सार्वजनिक न हों। इसके लिए एक विशेष सुरक्षा एजेंसी को तैनात किया गया है। समारोह को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए होटल में उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

also read: Toxic Teaser Out: यश के ‘राया’ अवतार में धमाका, फैंस…

वेडिंग कार्ड और तैयारियां

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वेडिंग कार्ड के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी को परिवार और करीबी मित्रों के साथ निजी समारोह में विवाह करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड समारोह में प्रस्तुति देगा, और हैदराबाद का मशहूर वेडिंग प्लानर भी इस आयोजन में शामिल है।

हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन

उदयपुर में विवाह के बाद 3-4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होने की संभावना है। रिसेप्शन बंजारा हिल्स के किसी प्रीमियम स्थल पर होने की चर्चा है।

अक्तूबर में हुई थी सगाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय ने 3 अक्तूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में सगाई की थी। इसके बाद रश्मिका को एंगेजमेंट रिंग के साथ देखा गया और विजय के घर को लाइट्स से सजाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

उदयपुर की खूबसूरत वादियों में होने वाले इस शाही समारोह को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

कनाडा में अम्मी विर्क के काफिले से जुड़ी गाड़ी पर फायरिंग, पंजाबी कलाकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल

द ट्रेटर्स इंडिया 2′ में फिर उठा मल्लिका शेरावत-रिया चक्रवर्ती विवाद, करण जौहर ने पूछे तीखे सवाल

हार्दिक पांड्या संग लिंक-अप की खबरों पर अमीषा पटेल का रिएक्शन, बोलीं- ‘बहुत ज्यादा वायरल हो गया’

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More