Toxic Teaser Out: यश के ‘राया’ अवतार में धमाका, फैंस बोले- “धुरंधर भी हिल जाएगा”

Toxic Teaser Out: यश के ‘राया’ अवतार में धमाका, फैंस बोले- “धुरंधर भी हिल जाएगा”

Toxic Teaser Out: ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार टीजर रिलीज़, यश का राया अवतार लुक देखने लायक, फैंस बोले- “धुरंधर भी हिल जाएगा”, फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी।

Toxic Teaser Out: कन्नड़ सुपरस्टार यश की highly anticipated फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का आधिकारिक टीजर आज, 20 फरवरी को रिलीज़ कर दिया गया। फैंस के बीच इस टीजर ने जबरदस्त हाइप क्रिएट कर दिया है। अगले महीने रिलीज़ होने वाली इस फिल्म के टीजर ने यश के शक्तिशाली और डरावने अवतार को पेश किया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर क्रेज़ बढ़ गया है।

टीजर में क्या है खास

टीजर की लंबाई 1 मिनट 55 सेकंड है और इसे यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इस क्लिप में यश राया के रूप में शांत, निडर और बेबाक दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में 20वीं सदी के बीच के गोवा की अंधेरी दुनिया को दिखाया गया है।

टीजर की शुरुआत एक बैक शॉट से होती है, जिसमें यश कसीनो के दरवाजे पर शराब पीते नजर आते हैं। वॉयसओवर में कहा गया: “इस बार जंग अलग है… सबसे टकराना भारी पड़ेगा… जिद्द छोड़ दो। गिव अप राया। इट्स ओवर.” इसके बाद यश के खूंखार अवतार में गाजर-मूली काटने जैसे डरावने दृश्य दिखाई देते हैं।

फिल्म के कलाकार और टीम

‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी भी अहम रोल्स में हैं। यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश दोनों में शूट की गई है और डब वर्जन में हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज़ होगी।

also read: राजपाल यादव की भतीजी के मेहंदी फंक्शन में मस्तमौला डांस,…

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

टीजर रिलीज होते ही फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी हैं। कई लोग यश के लुक के दीवाने हो गए हैं और कुछ ने कहा कि “दुनिया इसके लिए तैयार नहीं है।” कुछ फैंस ने तो दावा किया कि टीजर इतना दमदार है कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी चुनौती देगा।

फिल्म रिलीज की तारीख और क्लैश

‘टॉक्सिक’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश करेगी। फिल्म KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले यश और वेंकट के. नारायण द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

Related posts

सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी के 8 साल पूरे: अनदेखी तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट, मार्च में दूसरे बेटे के जन्म का किया खुलासा

द बंगाल फाइल्स की पश्चिम बंगाल में वापसी: क्या था ‘अघोषित प्रतिबंध’ का सच और क्यों हुआ था विवाद?

बिग बॉस 7 को तनीषा मुखर्जी ने बताया ‘मानसिक आघात’, काजोल और अजय देवगन के नाम के इस्तेमाल पर तोड़ी चुप्पी

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More