‘धुरंधर’ एक्टर रणवीर सिंह दूसरी बार पिता बनने की खबर के बाद पहली बार पपराजी के सामने आए। फैंस ने उन्हें ‘बधाई’ दी और उनके हैंडसम लुक की सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए यह समय खुशियों से भरा है। एक तरफ उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी में भी एक बार फिर खुशियां दस्तक देने वाली हैं। दीपिका पादुकोण के साथ दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद, रणवीर सिंह 21 अप्रैल को पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।
पपराजी और फैंस ने दी ‘बधाई’
जैसे ही रणवीर सिंह शहर में बाहर निकले, पपराजी और फैंस ने उन्हें घेर लिया। दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बाद यह रणवीर का पहला ‘पब्लिक अपीयरेंस’ था। फैंस अपने पसंदीदा ‘बाबा’ को देखने के लिए बेताब दिखे और चारों तरफ से “बधाई हो बाबा” की आवाजें गूंजने लगीं।
रणवीर ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी कार के दरवाजे पर खड़े होकर फैंस का अभिवादन किया, उनसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए सबका शुक्रिया अदा किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
रणवीर सिंह के इस लेटेस्ट वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। नेटिज़न्स उनके ग्लो और लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दो बच्चों का बाप बनने वाला ये बंदा इतना हैंडसम कैसे होता जा रहा है!” वहीं एक अन्य ने कहा, “उन्हें वह सम्मान मिल रहा है जिसके वो हकदार हैं।” फैंस उनके विनम्र व्यवहार (Down to earth nature) की भी तारीफ कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने भीड़ के बीच रुककर फैंस से हाथ मिलाया।
बेटी दुआ ने दी थी खुशखबरी
बता दें कि 19 अप्रैल को दीपिका और रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस फोटो में उनकी बड़ी बेटी दुआ (Dua) हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आ रही थी, जिससे साफ झलक रहा था कि वह ‘बड़ी बहन’ बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। कपल ने इस पोस्ट के साथ ‘नजर बट्टू’ (Evil eye) इमोजी का इस्तेमाल किया था।