Rajasthan Vasudev Devnani ने विद्यार्थियों को विधान सभा में आयोजित समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्‍ती पत्र से पुरस्‍कृत किया गया

राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी

Rajasthan Vasudev Devnani  कृत्रिम बुद्धिमता संभाव्‍यता और सरोकार विषय पर राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने संगोष्‍ठी का किया आयोजन

Rajasthan Vasudev Devnani  की पहल पर गुरूवार को विधानसभा में कृत्रिम बुद्धिमता संभाव्‍यता और सरोकार विषय पर राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संगोष्‍ठी का आयोजन किया गया।

राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के इस नवाचार में प्रदेश के विभिन्‍न जिलों से कक्षा 8 से 10 तक के 47 विद्यार्थी प्रतिभागियों (प्रत्‍येक जिले से एक) ने भाग लिया।

राज्‍य स्‍तरीय विज्ञान संगोष्‍ठी में विजेता श्रीशर्मा, बांगड पब्लिक स्‍कूल पाली, अथर्व रंजन शर्मा, भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर जयपुर और श्री गौरव सोनी, श्री सूरज बालवाडी सी.सै. स्‍कूल, बीकानेर घोषित किया गया है।

कार्यक्रम में विजेता विद्यार्थियों को विधान सभा में आयोजित समारोह में नगद राशि एवं प्रशस्‍ती पत्र से पुरस्‍कृत किया गया। विभाग की परियोजना निदेशक डॉ. साधना माथुर ने कृत्रिम बुद्धिमता पर प्रस्‍तुत किये गये विद्यार्थियों के ज्ञान एवं प्रस्‍तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए भारत को इस दिशा में और आगे बढाने के प्रयासों पर बल दिया। श्री कैलाश मिश्रा ने कार्यक्रम में पधारे सभी विद्यार्थियों, गाइड, टीचर, अभिभावकों एवं विभागीय अधिकारियों का कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्‍यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम में विधान सभा के प्रमुख सन्‍दर्भ एवं शोध अधिकारी श्री विनोद मिश्रा मौजूद रहे।

———

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More