RAJASTHAN स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 इस वर्ष 17 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक पूरे राज्य में चलाया गया

RAJASTHAN स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 इस वर्ष 17 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक पूरे राज्य में चलाया गया

RAJASTHAN स्वच्छता ही सेवा अभियान , राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित

RAJASTHAN स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 इस वर्ष 17 सितंबर 2024 से 1 अक्टूबर 2024 तक पूरे राज्य में चलाया गया। जिसका राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य शासन विभाग एवं जयपुर नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा थे। साथ ही, कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम ग्रेटर मेयर डॉ सौम्या गुर्जर उपस्थित रहीं व कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर सांसद श्रीमती मंजू शर्मा ने की।
उल्लेखनीय है की इस कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य की नगरीय निकायों द्वारा शहरी क्षेत्र में 7000 से ज्यादा अपेक्षित कचरा पॉइंट्स (CTU)की सफाई की गई l पखवाड़े में 2 हजार 618 जन भागीदारी के कार्यक्रम जैसे स्वच्छता शपथ, स्वच्छता संवाद, हेरिटेज वॉक ,कल्चरल प्रोग्राम ,स्कूलों में संवाद के कार्यक्रम, मैराथन इत्यादि आयोजित किए गए। इसके अलावा स्वच्छता योद्धाओं के स्वास्थ्य की जांच व लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभ देने के लिए 333 सफाई मित्र शिविरों का आयोजन भी किया गया।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नगर निगम श्रेणी में जयपुर ग्रेटर अजमेर एवं जोधपुर दक्षिण को पुरस्कृत किया गया।  नगर परिषदों की श्रेणी में चित्तौड़गढ़ एवं जैसलमेर तथा नगर पालिकाओं की श्रेणी में अजीतगढ़, नोखा ,बोली ,निवाई ,रानीवाड़ा, श्रीमाधोपुर, बेंगू,सादड़ी को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री स्वनिधि यानी प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले नगरीय निकायों और बैंकों को गांधी जयंती पर केंद्र सरकार की अनुशंसा पर यूडीएच मंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा सम्मानित किया गया।
5 नगरीय निकाय, 3 बैंकों को मिला अवाॅर्ड— 
योजना के तहत बेहतरीन कार्य करने पर जयपुर ग्रेटर, जयपुर हेरिटेज, कोटा दक्षिण, बीकानेर और अजमेर नगर निगम के साथ ही 10 अन्य मकराना, भवानीमंडी, नोहर, बांसवाड़ा, बालोतरा, दौसा, झालावाड़, पीलीबंगा, बाड़मेर, सरदारशहर नगरीय निकाय को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा राज्यस्तर पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया, बैंक  ऑफ बड़ौदा तथा राजस्थान मरुधारा ग्रामीण बैंक को सम्मानित किया गया। साथ ही, निकाय स्तर से 12 बैंक शाखाओं को सम्मानित किया गया।
डिजिटलाईजेशन के प्रति किया जाए जागरुक- 
श्री खर्रा ने कहा कि योजना के समस्त लाभार्थियों को डिजीटल लेन-देन करने पर जागरूक करें। इसके लिए उन्होंने बैंकों एवं निकायों द्वारा संयुंक्त रूप से शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत विशेष शिविरों के आयोजन में बैंकों से सम्बन्धित योजनाओं जैसे जन-धन योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना तथा जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभान्वित करने हेतु सभी बैंक की शाखाओं को भाग लेने हेतु भी निर्देशित किया।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि (पी.एम. स्वनिधि) योजना – 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 से प्रभावित स्ट्रीट वेन्डर्स को आर्थिक सम्बल प्रदान करने हेतु 1 जुलाई 2020 से स्ट्रीट वेन्डर्स आत्मनिर्भर निधि योजना पूरे देश में प्रारम्भ की गई है। योजना अन्तर्गत स्ट्रीट वेन्डर्स को 10000/- रूपये से 50000/-रूपये तक का कार्यशील पूंजी ऋण बैंकों के माध्यम से 7 प्रतिवर्ष ब्याज अनुदान के साथ उपलब्ध करवाया जाता है। योजना के तहत लाभार्थी को डिजीटल लेनदेन करने पर हर महीने 100/- रूपये तक का कैश बैक एक वर्ष तक कुल 1200/- रूपये प्रोत्साहन की सुविधा दी जाती है। योजना के तहत राजस्थान में अब तक 172000 स्ट्रीट वेण्डर्स को लाभान्वित किया गया है। जिसमें से एक लाख से अधिक स्ट्रीट वेण्डर्स को डिजिटली एक्टीव किया गया है। उक्त योजना से गरीब वर्ग के स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार जैसे समस्त फुटपाथ वाले ठेले वाले, सब्जी वाले व अन्य फैरी वाले वर्ग को योजना से आर्थिक सम्बल प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर डीएलबी निदेशक एवम विशिष्ट सचिव श्री कुमार पाल गौतम, नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रुक्मणी रियार सहित अन्य अधिकारी एव कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More