RAJASTHAN Shruti Bhardwaj ने डेयरी फैडरेशन के प्रबन्ध संचालक पद का कार्यभार सम्भाला, जयपुर डेयरी प्लान्ट का किया निरीक्षण

RAJASTHAN Shruti Bhardwaj ने डेयरी फैडरेशन के प्रबन्ध संचालक पद का कार्यभार सम्भाला, जयपुर डेयरी प्लान्ट का किया निरीक्षण

RAJASTHAN Shruti Bhardwaj जयपुर डेयरी के नवीन डेयरी संयंत्र, पाउडर प्लान्ट, टेट्रापेक प्लान्ट, घी प्लान्ट आदि का निरीक्षण किया

 

RAJASTHAN Shruti Bhardwaj : भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रुति भारद्वाज ने सोमवार को राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फैडरेशन के प्रबन्ध संचालक पद का कार्यभार संभाल लिया है।

पदभार संभालने के बाद उन्होंने जवाहर लाल नेहरु मार्ग स्थित सरस संकुल मुख्यालय में डेयरी फैडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने डेयरी फैडरेशन और इससे सम्बद्ध जिला दुग्ध संघों की आर्थिक एवं भौतिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने फैडरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरस ब्राण्ड के दूध और दुग्ध उत्पादों की उच्च गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जावेगा।

प्रबंध संचालन ने राजस्थान राज्य में डेयरी विकास के क्षेत्र में निजी डेयरियों से प्रतिर्पधा की चुनौतियों के लिये तैयार रहने और सहकारी डेयरी की विशिष्ठ पहचान बन चुके सरस ब्राण्ड को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का आहवान किया। साथ ही, ग्लोबल मार्केट में सरस ब्राण्ड के लोंगलाईफ मिल्क प्रोडक्टस की सम्भावनाओं को तलाशने के निर्देश दिये। उन्होंने दिसम्बर माह में राज्य सरकार की प्रस्तावित इंवेस्टर्स समिट राईजिंग राजस्थान में डेयरी फैडरेशन की प्रतिभागिता की तैयारी के निर्देश भी दिये।

श्रुति भारद्वाज ने पदभार संभालने के बाद जयपुर डेयरी प्लान्ट का भ्रमण किया। उन्होंने जयपुर डेयरी के नवीन डेयरी संयंत्र, पाउडर प्लान्ट, टेट्रापेक प्लान्ट, घी प्लान्ट आदि का निरीक्षण किया और जयपुर डेयरी द्वारा प्लान्ट परिसर में हाईजनिक कंडीशंस पर संतोष जाहिर किया। जयपुर डेयरी के अध्यक्ष ओम पूनिया ने उन्हें जयपुर डेयरी की आर्थिक एवं भौतिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर फैडरेशन के वित्तीय सलाहकार ललित वर्मा और महाप्रबन्धक (परियोजना) प्रीतेश जोशी भी मौजूद रहे।

———

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More