RAJASTHAN Shri Ravi Jain पर्यटन विभाग के सचिव ने किशनपोल बाज़ार स्थित विरासत संग्रहालय का किया दौरा

RAJASTHAN Shri Ravi Jain पर्यटन विभाग के सचिव ने किशनपोल बाज़ार स्थित विरासत संग्रहालय का किया दौरा

RAJASTHAN Shri Ravi Jain न्यू गेट के बाहर अजमेरी गेट की तर्ज पर पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य किये जाने संभावनाओं लिए मौका

 

RAJASTHAN Shri Ravi Jain सचिव ने मंगलवार को किशनपोल बाज़ार स्थित विरासत संग्रहालय और हवामहल स्मारक का दौरा किया। उन्होंने जल महल का भी दौरा कर वहां सौंदर्यकरण, बोटिंग और वाटर लेजर शो के लिए संभावनाओं को समझा और अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इस दौरान पर्यटन सचिव ने विरासत संग्रहालय की रूफ़ पर रेस्टोरेंट बनाने की सम्भावनाओ पर अधिकारियों से विचार विमर्श किया। वहीं हेरिटेज वॉक के रास्ते का निरीक्षण कर हवा महल को अंदर से देखा। उन्होंने विशेष तौर पर विभिन्न दरवाजो पर बैतरतीब लगे वायर, केबल को देखकर उनको व्यवस्थित करने के निर्देश दिए जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को असुविधा न हो।

श्री रवि जैन ने न्यू गेट के बाहर अजमेरी गेट की तर्ज पर पर्यटन की दृष्टि से विकास कार्य किये जाने संभावनाओं लिए मौका मुआयना किया।

इस दौरान स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिषेक सुराणा, पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेंद्र, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री राकेश शर्मा, पर्यटन विभाग के उप निदेशक श्री उपेन्द्र सिंह शेखावत, हवामहल स्मारक की अधीक्षक श्रीमती सरोजनी चँचलानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More