RAJASTHAN Sanjay Sharma : वन मंत्री ने लिया करणी माता मेले की तैयारियों का जायजा

RAJASTHAN Sanjay Sharma : वन मंत्री ने लिया करणी माता मेले की तैयारियों का जायजा

RAJASTHAN Sanjay Sharma :  श्रद्धालुओं की सुविधाओं के मद्देनजर मेले से पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्रा प्रभार) RAJASTHAN Sanjay Sharma ने सोमवार को अलवर में प्रताप बंध से करणी माता मंदिर तक  रास्ते का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिये कि 3 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले करणी माता मेले से पूर्व रास्ते की सुरक्षा दीवार व सडक की मरम्मत आदि कार्य पूर्ण कर लें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होवे।
श्री शर्मा ने निर्देश दिये कि वन नाका से मन्दिर तक के रास्ते में सड़क के दोनों ओर हो रहे गढ्ढों को  भरवाना सुनिश्चित किया जाये तथा क्षतिग्रस्त दीवारों के पास मजबूत बैरिकेडिंग करावे। उन्होंने निर्देश दिये कि चक्रधारी हनुमानजी के पास से करणी माता मंदिर तक जाने वाले पैदल रास्ते को सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी के दिन सांय 5 बजे तक श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु खोलें, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सड़क के प्रत्येक मोड़ पर लाल रंग के रिफ्लैक्टर संकेतक लगवाने  के निर्देश दिये। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि मेले में वृद्ध, असहाय एवं दिव्यांग लोगों को लाने व जे जाने के लिए एक अलवर वाहिनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि जाम आदि नहीं हो।
इस दौरान नगर निगम के महापौर श्री घनश्याम गुर्जर, सीसीएफ सरिस्का श्री अभिमन्यु सिंह, पीडब्ल्यूडी की अधिशासी अभियन्ता श्रीमती अल्का व्यास व संबंधित अधिकारी एवं पं. जलेसिंह मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More