79
RAJASTHAN Madan Dilawar शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति के परिचायक हैं।
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री RAJASTHAN Madan Dilawar ने शुक्रवार को कोटा जिले के रंगबाड़ी में प्रतिवर्ष तेजा दशमी पर आयोजित होने वाले वीर तेजाजी मेले का भव्य शुभारंभ किया। मेले में बड़ी संख्या में तेजाजी महाराज के श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे।
उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों के माध्यम से समाज को मेल मिलाप का एक बहुमूल्य अवसर मिलता है और हम सभी एकजुट होते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि वीर तेजाजी हमारे लोकदेवता हैं, वे हमारे प्रेरणा के स्रोत हैं। तेजाजी ने अपने वचन को निभाया जो हमें सीख देता है कि हम हमेशा अपना वचन निभाएं। उन्होंने कहा कि तेजाजी महाराज ने गोवंश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी और गायों को बचाया। आज के समय भी हमें गोवंश की रक्षा और संरक्षण की आवश्यकता है।
श्री दिलावर ने सभी को तेजादशमी और बाबा रामदेव की जयंती की शुभकामनाएं दी। इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मेला स्थल पर पहुंचकर मंदिर में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।