RAJASTHAN Joraram Kumawat :राजस्थान सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है

RAJASTHAN Joraram Kumawat :राजस्थान सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है

RAJASTHAN Joraram Kumawat : गौ-वंश के सुरक्षा एवं विकास को लेकर राजस्थान सरकार प्रतिबद्ध है

RAJASTHAN Joraram Kumawat : गोपालन एवं पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार गौ-वंश की सुरक्षा एवं विकास को लेकर प्रतिबद्ध है।

श्री कुमावत शुक्रवार को बालोतरा के समदड़ी क्षेत्र की ग्राम पंचायत करमावास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 68 वीं वॉलीबाल और वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होने कहा कि राजस्थान सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। राज्य सरकार द्वारा करमावास गांव के पशु उपकेंद्र को पशु अस्पताल में बदलने की घोषणा की गई है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को 6 हजार रूपये से बढ़ाकर 8 हजार रूपये बढ़ाने का कार्य किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में अनेक प्रकार के विकास कार्य करवाये जा रहे है। इससे पूर्व  सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने के​बिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत का स्वागत कर क्षेत्र की मुख्य मांगो से प्रभारी मंत्री को अवगत करवाया। उन्होने गांव के भामाशाहों का आभार प्रकट कर सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ बधाई भी दी।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More