RAJASTHAN District Incharge Minister सुमित गोदारा राज्य सरकार प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को पहुंचाएं राहत

RAJASTHAN District Incharge Minister सुमित गोदारा राज्य सरकार प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को पहुंचाएं राहत

RAJASTHAN District Incharge Minister सुमित गोदारा जनसुनवाई कर खाद्य मंत्री ने परिवादियों को दी राहत, जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए निर्देश

RAJASTHAN District Incharge Minister सुमित गोदारा ने जनसुनवाई कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को हल करें
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने परिवादियों की समस्याओं को सुनकर मौके पर अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर कई प्रकरणों का निस्तारण करते हुए परिवादियों को राहत दी गई।
जनसुनवाई में जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुसार आमजन की समस्याओं को हल करें। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन को योजनाओं का लाभ मिलने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का भी समाधान किया जाए। समस्या समाधान के लिए आमजन को परेशान नहीं होना पड़े। इस दौरान बिजली, पानी, सड़क, अतिक्रमण, सिंचाई, स्वास्थ्य सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रकरण आये। जिला प्रभारी मंत्री ने समस्त प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान जो प्रकरण प्राप्त हुए हैं, अधिकारी उनका उचित समाधान करें। आगामी बैठक में भी इन प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
इस अवसर पर सादुलशहर विधायक श्री गुरवीर सिंह बराड़, जिला प्रमुख श्रीमती कविता रेगर, शिल्प माटी एवं कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक, जिला कलक्टर डॉ. मंजू, सहित अन्य मौजूद रहे।
———–

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा: पुष्कर के विकास की कार्ययोजना पर बैठक – तीर्थराज पुष्कर को मिलेगा नया स्वरूप

तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, केरल चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं संग की अहम बैठक

राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आयुर्वेद को जीवन विज्ञान बताया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More