राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दर्दभरा रिएक्शन, देखें क्या कहा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर दर्दभरा रिएक्शन, देखें क्या कहा

अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 के मेघाणी नगर के पास क्रैश होने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया। हादसे में सवार 242 लोगों की सुरक्षा के लिए उन्होंने प्रार्थना की।

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद मेघाणी नगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 232 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स शामिल थे। दुर्घटना के बाद वहां काले धुएं का गुबार उठता देखा गया और राहत बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

इस हादसे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर अत्यंत दुःखद और चिंताजनक है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में सभी यात्रियों एवं चालक दल की सुरक्षा और कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

दुर्घटना स्थल और बचाव कार्य

पुलिस के मुताबिक, हादसा करीब दो बजे मेघाणी नगर के आवासीय इलाके में हुआ। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पुष्टि की कि बोइंग विमान टेकऑफ के तुरंत बाद नीचे आता हुआ देखा गया। स्थानीय प्रशासन ने घायल यात्रियों को सिविल अस्पताल पहुंचाया है और हताहतों की संख्या पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त कानन देसाई ने बताया कि अभी भी हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

एयर इंडिया की प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने भी सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे इस घटना की पूरी जांच कर रहे हैं और जल्द ही विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट की डीपी ब्लैक कर शोक जताया है।

For more news: Rajasthan

Related posts

लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा ऐलान, 1.80 लाख तक आय वाले परिवारों की महिलाओं को मिलेंगे ₹2,100 हर महीने

शहीद सुखचैन सिंह के गांव पहुंचे CM नायब सिंह सैनी, परिवार से मिले और दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में बढ़ेगी मेट्रो कनेक्टिविटी, सेक्टर-56 से पंचगांव तक 35.25 किमी कॉरिडोर की समीक्षा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More