Rachel Gupta Controversy: रचेल गुप्ता से “मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024” का खिताब छिना गया या छोड़ा? जानें- क्या है कहानी?

Rachel Gupta Controversy: रचेल गुप्ता से "मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024" का खिताब छिना गया या छोड़ा? जानें- क्या है कहानी?

Rachel Gupta Controversy: रचेल गुप्ता, जो मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 हैं, ने क्राउन लौटाने कि घोषणा की है। साथ ही, ब्यूटी पेजेंट ऑर्गेनाइजेशन ने एक पोस्ट में दावा किया कि रचेल गुप्ता को खिताब से टर्मिनेट गया है।

Rachel Gupta Controversy: जालंधर, पंजाब की रचेल गुप्ता ने ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 2013 में शुरू हुआ ये ब्यूटी पेजेंट थाईलैंड में 70 देशों ने हिस्सा लिया। 20 वर्षीय रचेल गुप्ता ने इसमें जीत हासिल की और देश का नाम रोशन किया।

रचेल को ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ चुने हुए एक साल भी नहीं हुआ है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पुरस्कार वापस लेने का घोषणा की है। लेकिन, आयोजकों ने घोषणा की कि रचेल को वास्तव में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 से बर्खास्त कर दिया गया है, जिससे हालात नाटकीय रूप से बदल गए।

21 वर्षीय रचेल गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्हें टॉक्सिक वातावरण और बार-बार अधूरे वादों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि पद छोड़ना एक मुश्किल लेकिन आवश्यक फैसला था।

रचेप गुप्ता ने अपने लेख में कहा, “ताज पहनाया जाना मेरी लाइफ के सबसे प्यारे सपनों में से एक था, लेकिन ताज पहनाए जाने के बाद के महीनों में वादे टूट गए, दुर्व्यवहार हुआ और एक ऐसा टॉक्सिक माहौल रहा जिसे मैं अब चुपचाप बर्दाश्त नहीं कर सकती।”

रचेल जल्द वीडियो जारी कर सच्चाई सामने लाएगी।

गुप्ता ने बताया कि वह जल्द ही अपनी पूरी कहानी एक वीडियो में शेयर करने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा, “सच्चाई बहुत जल्द सामने आएगी”। “अगर इस खबर ने आपको निराश किया है तो मैं ईमानदारी से माफी मांगती हूं,” उन्होंने अपने वैश्विक सपोर्टर्स को बताया। यह कोई आसान निर्णय नहीं था, लेकिन यह मेरे लिए सही था, कृपया समझें।”

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने कहानी बताई

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI) ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि रचेल गुप्ता ने खिताब छोड़ने की वजह पर्सनल स्ट्रगल और टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट बताई है। पेजेंट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में आधिकारिक तौर पर गुप्ता को उनके पद से हटा दिया गया है। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजर ने अपनी घोषणा में कहा, “मिस रचेल गुप्ता के मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के खिताब को तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट करने की घोषणा करता है।”बयान में बताया गया था। संगठन ने 30 दिनों के भीतर MGI हेड ऑफिस को क्राउन वापस करने का भी अनुरोध किया।

ऑर्गेनाइजेशन ने कहा कि गुप्ता ने अपनी कर्तव्यों को पूरा नहीं किया। उन्होंने गैर-ऑथराइज्ड बाहरी परियोजनाओं में भाग लिया और ग्वाटेमाला के सरकारी दौरे में भी भाग नहीं लिया।

रचेल गुप्ता कौन हैं?

‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ का पुरस्कार लौटाने वाली रचेल गुप्ता जालंधर, पंजाब की हैं। 2022 में वे मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड बन गईं। वे एक एंटरप्रेन्योर और मॉडल हैं। रचेल भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। रचेल के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

For more news: Entertainment

Related posts

कान्स 2026: क्या फिर जादू चला पाएंगी ऐश्वर्या राय? सूफी मोतीवाला ने डिकोड किए उनके पिछले ‘फैशन फेल’ और ऐतिहासिक लुक्स

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा को बताया ‘मेरी जान’: मदर्स डे पर साझा की मालती मैरी के साथ अनदेखी तस्वीरें; लिखा भावुक नोट

मदर्स डे पर भावुक हुईं ख़ुशी कपूर: माँ श्रीदेवी के साथ साझा कीं अनदेखी तस्वीरें; जल्द ‘मॉम’ के सीक्वल में आएंगी नज़र

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More